छत्तीसगढ़

जोहार रायगढ़ ऐप लॉन्च, नई डिजिटल सेवा शुरू

Nilmani Pal
28 Jan 2026 11:34 AM IST
जोहार रायगढ़ ऐप लॉन्च, नई डिजिटल सेवा शुरू
x

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम में अब लोगों की सुविधा के लिए नई डिजिटल सेवा शुरू की जा रही है। 'जोहार रायगढ़' ऐप सेवा में शहरवासी कई तरह की सेवाएं ले सकेंगे। साथ ही किसी प्रकार की शिकायत होने पर उसे भी दर्ज करा सकेंगे।

जोहार रायगढ़ ऐप में लोगों को संपत्तिकर, जल कर, मृत्यु, जन्म पंजीयन, वाटर कनेक्शन, ऑनलाइन बॉक्स क्रिकेट, बैडमिटंन बॉक्स बुकिंग व अन्य सेवाओं की सुविधा मिलेगा। इसके अलावा बिजली, पानी, सफाई और अतिक्रमण के लिए अलावा अन्य शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। साथ ही संपत्तिकर, जलकर, नगर निगम दुकान किराया, भवन अनुज्ञा व अन्य का ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

जोहार रायगढ़ ऐप सेवा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले लोगों को प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड करना होगा। मोबाइल में अपलोड होने के बाद इस ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग कैटेगरी है। जिस सेवा का उपयोग करना है उस पर क्लीक करना होगा। जिसमें सेवाएं लेने व शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

इसके बाद एक नोटिफिकेशन नगर निगम के संबधित अधिकारी के पास मोबाइल पर जाएगा, जिससे अधिकारी उसका निराकरण कर सकेंगे। इसके लिए लोगों को अब नगर निगम के चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिल सकेगा।

Next Story
null