छत्तीसगढ़
जशपुर पुलिस ने विभिन्न राज्यों से गुमशुदा नाबालिक बच्चों को ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द
Shantanu Roy
3 Aug 2025 6:52 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गत एक माह के भीतर पुलिस ने विभिन्न राज्यों से कुल 07 नाबालिक बच्चों को सकुशल खोज निकाला है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली से 02, गुजरात से 01, मध्यप्रदेश से 01, महाराष्ट्र से 01, हिमाचल प्रदेश से 01 नाबालिक बच्चियों तथा उड़ीसा से 01 नाबालिक बालक को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
#ऑपरेशन मुस्कान:-जशपुर पुलिस ने गत एक माह में जशपुर पुलिस ने दिल्ली से 02 , गुजरात से 01, मध्यप्रदेश से 01, महाराष्ट से 01, हिमाचल प्रदेश से 01, नाबालिक बच्चियों व उड़ीसा से 01 गुम नाबालिक बालक को ढूंढ सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द।#Bharatiya_nyaya_sahinta2023 pic.twitter.com/EWqp6dmijt
— Jashpur police (@SpJashpur) August 3, 2025
सभी बच्चों को सुरक्षित ढंग से जिला लाकर विधिवत प्रक्रिया के तहत उनके माता-पिता को सौंपा गया। इस अभियान में पुलिस टीमों ने बच्चों की लोकेशन ट्रेस करने, राज्यों के संबंधित थानों से समन्वय स्थापित करने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में तत्परता दिखाई। जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाना है। जशपुर पुलिस की इस सराहनीय पहल से कई परिवारों में खुशियां लौटी हैं और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





