जनता से रिश्ता नशा के खिलाफ लगातार 10 वर्षों से चला रहा अभियान

ब्राउन शुगर की तस्करी करते प्रोफेसर का बेटा पकड़ाया
प्रदेश में बढ़ता नशा, स्कूल-कॉलेज के आसपास के टपरी-चाय-पान दुकान में बिक रहा नशे का सामान
सभी स्कूलों के आस-पास पान
दुकान, किराना दुकान, चाय दुकान नशा प्रमुख अड्डा
तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, भाटागांव, पंडरी, पेंशन बाड़ा, कालीबाड़ी, समता कालोनी, शहीद स्मारक, हिन्दू हाई स्कूल के आस-पास नशे का केंद्र
युवाओं को खासकर स्कूल जाने वाले लडक़े लड़कियों को टार्गेट कर रहे नशा माफिया
रायपुर राजधानी, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, रायगढ़, कोरबा सबसे ज्यादा गांजा, चिट्टा, स्मैक, चरस, सिरप खपत का स्थान बने
चाय टपरी, पान ठेला नशा माफियाओं के प्रमुख औजार बनकर युवाओं को नशे के गर्द में धकेल रहे
बिलासपुर। सकरी पुलिस ने मेंड्रा रोड पर घेराबंदी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक आरोपित को अभिषेक नगर मंगला में पकड़ा। मामले का मास्टर माइंड आर्म्स एक्ट के मामले में पहले से जेल में है। अब पुलिस न्यायालय की अनुमति से गिर तार करेगी। सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सकरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मेंड्रा रोड पर ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर हामिद अंसारी (33) को पकड़ लिया।
पूछताछ और मास्टर माइंड का खुलासा
आरोपित की जेब से जिपर पैकेट में 840 मिलीग्राम नशीली ब्राउन शुगर मिली। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि रामा लाइफ कॉलोनी में रहने वाले ईशान मंडलोई और मंगला के अभिषेक नगर में रहने वाले अमन तिवारी प्रयागराज से पिस्टल और ब्राउन शुगर लेकर आए थे। वह ईशान से ब्राउन शुगर लेकर बेच रहा था। पूछताछ के बाद अमन और ईशान के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी। तब ईशान के घर से करीब 25 ग्राम गांजा मिला। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों के मकान में पिस्टल नहीं मिली है। आरोपित ईशान पहले ही आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद है। पुलिस उसे न्यायालय की अनुमति से गिर तार कर ब्राउन शुगर के संबंध में पूछताछ करेगी।
पढ़े-लिखे परिवार से अपराध की ओर झुकाव
आरोपित ईशान मंडलोई की मां प्रतिमा मंडलोई मुंगेली जिले के पथरिया ब्लाक में बीईओ हैं। वहीं, उसके पिता बंशीलाल मंडलोई रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। ईशान पढ़ाई के दौरान ही नशा करने लगा। नशे के कारण वह आपराधिक गतिविधियों की ओर चला गया। आरोपित ईशान को दो दिन पहले ही पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिर तार किया है। आरोपित फिलहाल जेल में बंद है। जल्द ही पुलिस उसे न्यायालय से अनुमति लेकर एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार करेगी।
बिलासपुर में स्कूल के पास हुक्का बार, 500 घंटा लेकर करा रहे थे नशा
सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित मकान में हुक्का बार चलाया जा रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर हुक्का बार के संचालक, मैनेजर समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवकों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि गुरुवार देर रात सूचना मिली थी कि राजकिशोर नगर स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल के पास अथर्व पांडेय अपने मकान में हुक्का बार चला रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी।
मौके से गिर तारी और सामान की जब्ती : मौके पर हुक्का बार का मैनेजर विनित एलानी मिला। हुक्का बार में किन्सु विश्वास, यथार्थ कश्यप और समीर पटेल हुक्का पीते मिले। मौके पर हुक्का पाट, कोल हीटर, हुक्का लेवर और अन्य सामान मिले। इसे जब्त कर युवकों को थाने लाया गया। युवकों के खिलाफ पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपित अथर्व पांडेय अपने मकान में लंबे समय से नाबालिग और युवकों को हुक्का पिला रहा था।
प्रति घंटा वसूली और आरोपियों पर कार्रवाई
हुक्का पिलाने के लिए वह युवकों और नाबालिग से 500 रुपये प्रति घंटा लेता था। हालांकि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां तीन ही लोग मिले। पुलिस ने हुक्का बार के मालिक और मैनेजर समेत तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
राजधानी में नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार
राजधानी में नशीली दवाओं की बिक्री पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में महाराजबंद तालाब के पास से विवेक प्रधान उर्फ नंदू (26) को 140 नशीली टैबलेट के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश : पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक तालाब के पास नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक की तलाशी ली। उसके पास पीले रंग के थैले में नाइट्राजेपाम टेबलेट (नाइट्रोसन-10) की 14 स्ट्रिप मिली। कुल 140 टेबलेट की कीमत करीब 14 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर बरामद दवा के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने को कहा, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिर तार आरोपी विवेक प्रधान उर्फ नंदू, पिता नरेश प्रधान, उम्र 26 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी खमरहडीह, रायपुर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मप्र में खेप सप्लाई से करने पहले छत्तीसगढ़ में पकड़ाए 2 तस्कर, 17 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कार में ओडिशा से अवैध गांजा भरकर मध्यप्रदेश लेकर जा रहे तस्करों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली. कार्रवाई में 35 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 17 लाख से अधिक रुपए बताई जा रही है. थाना सिंघोडा क्षेत्र का मामला है. नेशनल हाइवे 53 पर रेहटीखोल से कार में अवैध गांजा की तस्करी की सूचना पर नाकेबंदी की गई. एंटी नारकोटिक्स फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की टीम ने कार को रुकवाकर पूछताछ की तो युवकों ने अपना नाम पंकज राठौर और हेमंत सिंह तोमर बताया, दोनों मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के निवासी बताया. इस दौरान पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पीछे सीट में बने चेंबर में गांजा रखना पाया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 17,50,000 रुपए का गांजा और कार जब्त कर लिया गया. दोनों युवकों के खिलाफ अपराध धारा (20बी (दो)(सी), 29 -1) एनडीपीएस एक्ट की तहत कार्रवाई करते गिर तार कर लिया गया. कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. बता दें कि इससे पहले ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैले गांजा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया था. 68 लाख के गांजे के साथ 8 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिर तार करने में पुलिस को सफलता मिली, इस गिर तारी में एक आरोपी महिला भी शामिल थी.
8.640 ग्राम हेरोईन जब्त, 4आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए दुर्ग पुलिस ने ‘‘नशे पर जीरो टॉलरेंस’’ नीति के तहत मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 8.640 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) जब्त किया गया और चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आरोपीगणों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक पल्सर मोटर सायकल और नगद बिक्री रकम भी जप्त की। पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर थाना वैशाली नगर और टीम ने शिव मंदिर के पास एवं जवाहर नगर शादी भवन के समीप घेराबंदी कर कार्यवाही की।
तलाशी के दौरान नशे की खेप, मोबाइल फोन और वाहन बरामद हुआ। पूछताछ में मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा होने पर एक अन्य आरोपी को भी गिर तार किया गया। अभियान में गिर तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई: शेखर राव, 18 वर्ष, निवासी सुभाष चौक कैंप-1 भिलाई कुंदन उर्फ कु बज वर्मा, 27 वर्ष, निवासी सुभाष चौक कोऑपरेटिव के पास भिलाई मोह मद सोहेल खान, 28 वर्ष, निवासी संजय नगर आरडीए प्लॉट क्रमांक 242, थाना टिकरापारा रायपुर हर्ष भट्टी, निवासी शांति नगर भिलाई।





