छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
Nil dhankar
9 Nov 2025 3:02 PM IST

x
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे थे, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस मुलाकात की जानकारी X में साझा करते लिखा, छत्तीसगढ़ प्रवास पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज निवास पधारे, आत्मीय भेंट हुई।
इस अवसर पर सिन्हा ने माता वैष्णो देवी का प्रसाद भेंट किया - जो हमारे लिए सौभाग्य और आशीर्वाद का प्रतीक है। परिवार सहित हुई इस भेंट में आत्मीय संवाद और स्नेहिल क्षण रहे। इस अवसर पर वाराणसी के पूर्व महापौर राम गोपाल मोले , विधायक एवं पूर्व मंत्री साथी अजय चंद्राकर भी उपस्थित रहे।
माता वैष्णो देवी जी की कृपा सभी पर बनी रहे।
Next Story





