छत्तीसगढ़

जगदलपुर बस स्टैंड का आधुनिकीकरण होगा

Nilmani Pal
2 May 2025 4:26 PM IST
जगदलपुर बस स्टैंड का आधुनिकीकरण होगा
x

जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम का पहला बजट आज पेश हुआ। महापौर संजय पांडे ने राम राम, जय श्री राम के उद्घोष के साथ साल 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया। शहर का सौंदर्यीकरण, प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण, निर्माण कार्य के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए है। शहर में बस स्टैंड का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जाएंगे। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता को राहत दी गई है। शादी समारोह में लिए जाने वाले टैंकरों की दरें कम की गईं है। देखिए किसके लिए कितना बजट का प्रावधान है...

बलीराम कश्यप वार्ड में डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के निर्माण के लिए 2.79 करोड़ स्वीकृत

नगरोत्थान योजना के अंतर्गत दलपत सागर का सौंदर्यीकरण, प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और अन्य निर्माण कार्यों के लिए 35 करोड़

नगर पालिक निगम के नगरोत्थान योजना (एजेंडा) में दलपत सागर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 10 करोड़ की राशि

मुक्तिधाम से समुंद चौक से पावर हाऊस चौक से पंचपथ चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिये 10.179 करोड़ रूपए

अन्य अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिये 14.809 करोड़ की राशि स्वीकृत


Next Story