छत्तीसगढ़
ट्रेन हादसे में शहीद ITBP जवान तुलेश उर्वशा को डारागांव में दी गई अंतिम विदाई
Shantanu Roy
14 July 2025 7:00 PM IST

x
छग
Balod. बालोद। डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम डारागांव निवासी और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान तुलेश उर्वशा की ट्रेन हादसे में दुखद मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह करीब 7 बजे उनका पार्थिव शरीर रायपुर होते हुए गृहग्राम डारागांव लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी गई। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय जवान तुलेश उर्वशा दिल्ली से ट्रेनिंग पूरी कर पंजाब के जालंधर स्थित अपनी यूनिट लौट रहे थे। शुक्रवार को ट्रेन से उतरते वक्त उनका बैग ट्रेन में फंस गया और संतुलन बिगड़ने से वे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। हादसे के बाद साथियों ने उन्हें तत्काल दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी तो मिल गई, लेकिन कुछ ही देर में हालत बिगड़ गई।
उन्होंने दम तोड़ दिया। स्व. तुलेश उर्वशा ने वर्ष 2014 में ITBP जॉइन किया था। करीब दो वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था और उनकी आठ माह की एक मासूम बेटी है। वे परिवार के इकलौते पुत्र थे, जिनकी असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रायपुर में श्रद्धांजलि के बाद ITBP अधिकारियों और जवानों द्वारा पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। गांव पहुंचते ही शोक का माहौल गहराया और परिजनों के साथ पूरे गांव की आंखें भर आईं। माता-पिता और पत्नी बदहवास हो उठे। अंतिम संस्कार से पूर्व जवान को गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी देकर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गांव डारागांव समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में शामिल होकर उनके बलिदान को नमन किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





