छत्तीसगढ़

आईटी अफसरों ने BLO बनकर कोयला व्यापारी के घर मारी रेड

Nil dhankar
12 Feb 2026 1:57 PM IST
आईटी अफसरों ने BLO बनकर कोयला व्यापारी के घर मारी रेड
x

बिलासपुर। इनकम टैक्स की टीम ने बिलासपुर के कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है. फिल ग्रुप के खिलाफ इस छापामार कार्रवाई के लिए आईटी की टीम SIR की सर्वे टीम बनकर पहुंची थी.

जानकारी के अनुसार, फिल ग्रुप के प्रवीण झा हैं, जिनके श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित दफ्तर और रामा वर्ल्ड स्थित घर सहित अलग- अलग ठिकानों में टीम ने दबिश दी है. इन जगहों पर कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है.

कार्रवाई के दौरान टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. आयकर विभाग की छापेमारी से कोल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल, कार्रवाई जारी है. बता दें कि फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा हैं. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.


Next Story
null