छत्तीसगढ़
सुअर फार्म बाउंड्रीवॉल निर्माण में 5.20 लाख की अनियमितता, 10 अफसरों पर FIR दर्ज
Shantanu Roy
10 July 2025 9:25 PM IST

x
छग
Surguja. सरगुजा। जिले के सकालो सुअर फार्म के बाउंड्रीवॉल निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में RES विभाग के तत्कालीन SE, EE सहित कुल 9 अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां वर्ष 2019 में हुए निर्माण में 5.20 लाख रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार सामने आया।
ठेकेदार ने कम गुणवत्ता वाली सामग्री का किया उपयोग
गोधनपुर निवासी प्रार्थी रोहित सिंह ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल करते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में RES विभाग द्वारा 450 मीटर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य मेसर्स आशीर्वाद कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। ठेके की राशि 16.75 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। जांच में पाया गया कि इस्टीमेट के अनुसार जहां 12MM का सरिया लगना था, वहां ठेकेदार ने 10MM का सरिया लगाकर गुणवत्ता से समझौता किया।
कॉलम निर्माण में भी मिली गड़बड़ी
निर्माण में कुल 131 कॉलम बनाए जाने थे, लेकिन मौके पर जांच के दौरान केवल 50 कॉलम ही पाए गए। इन कॉलमों में भी मानक से कम गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जांच अधिकारियों ने मामले को दबाने का प्रयास किया और पूरे मामले में लापरवाही और सांठगांठ सामने आई। न्यायालय में पेश दस्तावेजों के आधार पर सभी पक्षों को सुनने के बाद FIR के आदेश जारी किए गए।
इन अधिकारियों और ठेकेदार पर दर्ज हुआ अपराध
दीपांशु राज, प्रो. मेसर्स आशीर्वाद कंस्ट्रक्शन
उपेंद्र सिंह सेंगर, तत्कालीन सहायक अभियंता
विवेक प्रताप सिंह राठौर, उप अभियंता, RES अंबिकापुर
आर.पी. कुटार, EE, RES अंबिकापुर
डी.के. मिंज, SDO, RES उपसंभाग लखनपुर
शैलेन्द्र भारती, SDO, उपसंभाग उदयपुर
अविनाश राज सिन्हा, सब इंजीनियर, जनपद पंचायत लखनपुर
जी.एम. सिंह, SE, RES सरगुजा मंडल अंबिकापुर
मानस गुप्ता, SDO, RES सरगुजा मंडल अंबिकापुर
फरहत खान, सब इंजीनियर, RES सरगुजा मंडल अंबिकापुर
इन सभी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 409 (विश्वास भंग कर गबन), 467, 468, 471 (फर्जीवाड़ा व दस्तावेजों में हेरफेर), 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत गांधीनगर थाना में प्रकरण दर्ज किया गया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। दस्तावेजों व तकनीकी परीक्षण के आधार पर अन्य संभावित दोषियों की भी तलाश की जा रही है।
Tagsसरगुजा घोटालाRES बाउंड्रीवॉल घोटालाअंबिकापुर RES अनियमिततासुअर फार्म भ्रष्टाचार केसContractor FIR CGसरगुजा अफसरों पर FIRCorruption in Construction WorkCG Police ActionCourt Order FIR CGGandhinagar Police Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





