छत्तीसगढ़
विदेशी मुद्रा चोरी के मामले में फरार चल रहा नुरूल हुसैन गिरफ्तार
Shantanu Roy
10 July 2025 8:17 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में 20 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 17.3 लाख रुपये) की चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी नुरूल हुसैन को देवेन्द्र नगर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर छिपा हुआ था।
क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी सतीश जादवानी, जो कि विदेशी मुद्रा विनिमय का व्यवसाय करते हैं, ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी जादवानी फॉरेक्स प्रा. लि. के रायपुर हेड ऑफिस से 3 जून 2025 को 20 हजार डॉलर का पैकेट बीके ट्रेवल्स, पुराना बस स्टैंड पंडरी, रायपुर से नागपुर ब्रांच भेजा गया था। यह पैकेट कर्मचारी अमोद गुप्ता द्वारा रात 8.30 बजे जमा किया गया था। अगले दिन नागपुर शाखा से सूचना मिली कि पार्सल बदला हुआ है और उसमें डॉलर नहीं हैं। इस पर जब रायपुर कार्यालय में संपर्क किया गया तो वहां मौजूद अनवर और तौफिक ने भी पार्सल बदले जाने की बात स्वीकारी।
20 हजार डॉलर, कार और मोबाइल बरामद
पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिल गोधवानी और आयरिश जुनैद नामक दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से 20 हजार डॉलर नकद, चार मोबाइल फोन और एक हेक्टर कार (CG 04 NL 9069) जब्त की गई थी। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 38 लाख रुपये आंकी गई है।
फरार नुरूल हुसैन गिरफ्तार
मुख्य आरोपी नुरूल हुसैन पिता अनवर हुसैन (उम्र 18 वर्ष), निवासी ग्राम खरसिया, जिला रायगढ़ घटना के बाद से ही फरार था। पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी और मुखबिरों को सक्रिय किया गया था। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि नुरूल हुसैन एक स्थान पर मौजूद है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में नुरूल हुसैन ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके खिलाफ थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 109/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र असैया, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडे, स.उ.नि अतुलेश राय, प्र.आर. पुष्पराज परिहार, प्रमोद वर्ती, राजेन्द्र तिवारी, विक्रम वर्मा, विकास क्षत्री, केशव सिन्हा, बोधन मिश्रा एवं मनोज सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Tagsरायपुर डॉलर चोरीनुरूल हुसैन गिरफ्तारDevendra Nagar Policeविदेशी मुद्रा चोरीRaipur Cyber Cell ActionB.K. Travels Parcel TheftForex Dollar TheftRaipur Crime NewsCyber Unit RaipurDollar Parcel Fraudछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





