छत्तीसगढ़
निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताएं, जारी किए गए नोटिस
Shantanu Roy
26 Jun 2025 11:12 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय संयुक्त जांच टीम द्वारा मेसर्स करणी कृपा पॉवर प्रा०लि० ग्राम खैरझिटी महासमुंद का गहन जांच किया गया। इस अवसर पर मनीष कुमार कुंजाम सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार, डी०एन० पात्र श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग, सिद्धार्थ दुबे निरीक्षक विधिक नापतौल विभाग, शशिकांत प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद, एस० के० चौधरी उप अभियंता क्षेत्रीय पर्यावरण विभाग रायपुर, सिन्हा आरटीओ इंस्पेक्टर महासमुंद, इन्द्र प्रकाश टेक्निकल सपोर्ट इंजीनियर खनिज विभाग महासमुन्द उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा जांच में सुरक्षा उपकरण के बगैर कर्मचारी कार्यरत मिले। इस पर प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा जांच में ओवर टाईम कार्य लिया जाना पाया गया। ठेकेदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है।
अन्तर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम अंतर्गत अनुज्ञप्ति लिया जाना नहीं पाया गया। इस पर भी ठेकेदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा जांच में सभी तौल उपकरण नियमानुसार सत्यापित पाये गऐ। कोई अनियमितता नहीं पाई गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की जांच में भी कोई कमी नहीं पाई गई। खनिज विभाग द्वारा जांच में डम्प कोयले का रायल्टी स्लिप मौके पर प्रस्तुत किया गया। डम्प रेत का रायल्टी पर्ची उपलब्ध नहीं कराया गया। प्रबंधन को 03 दिवस के भीतर रायल्टी पर्ची प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया गया। परिवहन विभाग द्वारा जांच में प्लांट के अन्दर पाई गई समस्त गाड़ियां अंडरलोड पाई गई। विगत दिनों का वे-ब्रीज का विवरण प्रस्तुत किया गया। उनमें भी समस्त गाड़ियां अंडरलोड पाई गई। पर्यावरण विभाग द्वारा जांच में पाई गई कमियों के संबंध में प्रबंधन को पृथक से नोटिस जारी किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा औद्योगिक इकाइयों की नियमित मॉनिटरिंग कर श्रमिकों की सुरक्षा, कानूनी अनुपालन तथा नियामक दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित किया जा रहा है। संस्थानों को नियमानुसार सुधारात्मक कदम उठाने हेतु नोटिस जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





