भारत
ग्वालियर से प्रारम्भ होकर बेंगलुरु जाने वाली पहली ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ
Shantanu Roy
26 Jun 2025 9:25 PM IST

x
बड़ी खबर
Gwalior. ग्वालियर। डॉ मोहन यादव,मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश,केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया ,विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री, मध्य प्रदेश श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा सांसद ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह एवं उपस्थित अन्य अतिथियों के साथ ग्वालियर - एसएमवीट. बेंगलुरू एक्सप्रेस हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ट्रेन सेवा ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, भोपाल सहित मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, जहां से बड़ी संख्या में यात्री बेंगलुरु की ओर यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में रेलवे के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। विगत एक वर्ष में मध्य प्रदेश के लिए 24,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जो राज्य के रेलवे मानचित्र में एक ऐतिहासिक परिवर्तन लाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि महाकुंभ–प्रयागराज की तरह की व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं को उज्जैन और उसके आसपास के स्टेशनों में देखने को मिलेगी, जिसके लिए अभी से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष (मध्य प्रदेश) नरेन्द्र सिंह तोमर ने रेल मंत्री सहित सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम ग्वालियर एवं मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर से शिवपुरी एवं गुना होते हुए बेंगलुरु जाने वाली इस रेल सेवा से क्षेत्रीय जनता को व्यापक लाभ मिलेगा। यह न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन का एक गौरवशाली इतिहास रहा है और सिंधिया राजवंश के समय से ही यह एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप ग्वालियर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है, साथ ही एक्सप्रेस-वे और अन्य बुनियादी ढांचे का विकास भी जारी है, जो ग्वालियर को एक विकसित शहर के रूप में स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री (म.प्र) डॉ. मोहन यादव ने अपने वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे मध्य प्रदेश के विकास के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर शहर और स्टेशन दोनों ही राज्य में रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। बेंगलुरु देश का प्रमुख आईटी हब है और ग्वालियर, गुना, शिवपुरी जैसे क्षेत्रों के अनेक युवा वहां कार्यरत हैं। यह नई ट्रेन सेवा उन युवाओं के लिए एक वरदान साबित होगी। साथ ही इससे ग्वालियर ही नहीं, पूरे मध्य प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, झाँसी दीपक कुमार सिन्हा द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों एवं आमंत्रितों का स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभागों और कर्मियों के योगदान की सराहना की।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





