छत्तीसगढ़
IPS संतोष सिंह और डांगी हुए डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित
Nilmani Pal
7 Aug 2024 4:44 PM IST

x
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए
दुर्ग durg। राज्यपाल रमेन डेका औऱ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी मौजूदगी में आज दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ । बी.आई.टी. के सभागार में आयोजित इस दीक्षात समारोह में 68 विद्यार्थियों को शोध उपाधि और 48 विद्यार्थियों को विभिन्न कक्षाओ में प्रावीण्य सूची में प्रथम आने पर स्वर्ण मंडित पदक प्रदान किया गया।
cg news इस अवसर पर सम्भाग आयुक्त एस. एन. राठौर, आईजी श्री आर. जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेंद्र शुक्ला, कुलपति अरुणा पलटा, कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। cg
Next Story





