
x
रायपुर। राज्य शासन ने IPS अधिकारी बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बद्री नारायण मीणा इससे पहले नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ थे। अब उन्हें बस्तर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बस्तर रेंज प्रदेश की महत्वपूर्ण पुलिस रेंजों में शामिल है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
आईजी मीणा के बस्तर रेंज आईजी नियुक्त होने से क्षेत्र में पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन के आदेश के बाद वे जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
Next Story





