छत्तीसगढ़
IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो सट्टा खिलाने वाले सटोरिए गिरफ्तार
Shantanu Roy
13 April 2026 9:14 PM IST

x
छग
Kabirdham. कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आईपीएल सीजन के दौरान चल रहे अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पंडरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से मोबाइल फोन और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 12 और 13 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात घोघरापारा क्षेत्र में की गई। सूचना मिलने पर थाना पंडरिया की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक चन्द्राकर (21 वर्ष), निवासी बैरागपारा पंडरिया और अरुण कुमार निषाद (23 वर्ष), निवासी बैरागपारा पंडरिया के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने और सट्टा संचालन में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी दीपक चन्द्राकर के पास से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और अरुण कुमार निषाद के पास से मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है। जांच के दौरान मोबाइल फोन से रेड्डीबुक एप, टेलीग्राम चैनल और फोन पे ट्रांजेक्शन से जुड़े कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा आईडी बनाकर ग्राहकों से संपर्क करते थे और अवैध लेनदेन के जरिए सट्टा संचालन कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे सट्टा नेटवर्क की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि यह एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह से जुड़ा मामला हो सकता है।
इस मामले में थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 86/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 06 और 07 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में आईपीएल सीजन के दौरान अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे आईपीएल जैसे खेलों का आनंद केवल खेल भावना के साथ लें और किसी भी प्रकार के सट्टा या जुआ गतिविधियों से दूर रहें। साथ ही, यदि कहीं भी इस तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस कार्रवाई में थाना पंडरिया पुलिस टीम के साथ निरीक्षक अजय सिन्हा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण मोहले, आरक्षक हुकुम माथुर, राजू चंद्रवंशी और अजय जायसवाल का विशेष योगदान रहा।
Tagsकबीरधामआईपीएल सट्टाऑनलाइन जुआपंडरिया थानारेड्डीबुकटेलीग्रामपुलिस कार्रवाईछत्तीसगढ़ पुलिसअवैध सट्टाडिजिटल सबूतKabirdhamIPL bettingonline gamblingPandariya police stationReddybookTelegrampolice actionChhattisgarh policeillegal bettingdigital evidenceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





