
पुलिस कमिश्नर की ताबड़तोड़ कार्रवाई बड़े खाईवाल हुए भूमिगत
फार्म हाउस, होटलों, रिसार्ट को बनाया अपना अड्डा
नामचीन खाईवाल आशु शर्मा, खेमानी परिवार, अनिल आलू (जयसिंघानी), इमू और बाबू पठान आखिर कब आएंगे पुलिस के गिर त में, बिंदास कर रहे हैं क्रिकेट सट्टे का कारोबार
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा हवाला के जरिए करोड़ों रुपए हो रहा आर-पार
हवाला सेंटर बेखौफ हो रहे संचालित, जहां से होता है करोड़ों का हवाला एमजी रोड रायपुर, गुरुनानक
चौक, फाफाडीह, टिंबर मार्केट, तेलघानी नाका चौक, समता कालोनी गंजथाना चौक, गुढिय़ारी में बैठे है हवाला कारोबारी
हवाला कंपनियों के नाम एचएम, पीएम, सीएम,आरएम, केके, जेबी चर्चित नामों के शार्ट नाम पर करते हैं हवाला कारोबार
सट्टे के लिए आकर्षित करते हैं आनलाइन एप, ओम खेमानी गिरफ्तार होने के बाद चला सट्टा
रायपुर (जसेरि)। राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट लागू होते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई क्रिकेट सटोरियों को दबोचने स्पेशल विंग का गठन होटल, फार्महाऊस, पाश कालोनियों में सटोरियों के अड्डों की ड्रोन से सर्चिंग के जरिये भी सटोरियों को दबोचा जा रहा है। जैसे कि इसी माह बड़े खाईवाल ओम खेमानी और उसके साथियों को बड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने दबोचा था। फिर भी उसी के गैंग का कारोबार जोरों पर चल रहा। जिसकी सूचना मिल रही है। पहले से भी बड़ा काम शुरु कर दिया। जैसा कि पिछले दिनों रायपुर में हुए क्रिकेट मैच में भी जमकर सट्टा खिलाया गया उसी तरह टी-20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लगभग 3000 करोड़ रुपये का सट्टा लगाया गया था तथा ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के मैच में भी लगभग 3500 करोड़ का दांव लगाया गया था। सूत्रों का कहना है कि क्रिकेट वल्र्ड कप शुरू होते ही पुराने और कुख्यात सटोरिए तेजी से सक्रिय हुए। अलग-अलग स्थान पर उन्होंने सट्टेबाजी शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सटोरियों, जुआरियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। वहीं पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद राजधानी में पुलिस ने सबसे पहले सटोरिय़ों और राजनीति से जुड़े उनके आकाओं की कुंडली निकाल कर उनके अड्डों में पहुंच कर ताबडतोड़ कार्रवाई कर सटोरियों के हौसले पस्त कर दिए है। पुलिस लगातार पिछले एक सप्ताह में दर्जनों खाईवाल औऱ सटोरियों के गुर्गों को गिरफ्तार कर यह चेतावनी दे दी है कि सटोरियों और उससे जुड़े रसूखदारों को बक्शा नहीं जाएगा। राजधानी में हर रोज सट्टा आपरेशन में गुर्गे तो पकड़ा रहे है लेकिन उनके आका आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आशु शर्मा परिवार, खेमानी परिवार, अनिल आलू (जयसिंघानी),बाबू पठान, इ मू, जैसे बड़े खाईवाल और सटोरी किंग क्यों पकड़ में नहीं आ रहे हैं। हालाँकि पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सूखे नशे के साथ अपराधियों औऱ सटोरियों को संरक्षण देने वालों की कुंडली निकाल कर उनके ठिकाने तक पहुंचने की तैयारी कर दी है।
देखा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सट्टे का अवैध कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। सट्टा किंग भले ही भूमिगत हो गए हों, लेकिन उनके गुर्गे गली-मोहल्लों, किराए के लैटों और होटलों से बेखौफ होकर सट्टा खिला रहे हैं। जनता से रिश्ता लगातार पुलिस को इस अवैध गतिविधि के प्रति आगाह करता रहा है, इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में क्रिकेट सट्टा धड़ल्ले से संचालित हो रहा है।
किराए के फ़्लैट और होटल बने अड्डे
सटोरिए हाई-स्पीड इंटरनेट और आधुनिक संसाधनों के साथ किराए के लैटों और होटलों से सट्टा संचालित कर रहे हैं। कटोरातालाब क्षेत्र का अनिल आलू पहले पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है, लेकिन बाद में भूमिगत होकर बड़ा सट्टा कारोबारी बन गया।
गांव-गांव तक पहुंचा सट्टा
सट्टे का नेटवर्क अब शहरों तक सीमित नहीं रहा। भाटापारा, धमतरी, कांकेर, जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव समेत छोटे कस्बों और गांवों तक खाईवालों के गुर्गे घूम-घूमकर सट्टा खिला रहे हैं। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर और बिलासपुर के बड़े खाईवाल इस पूरे नेटवर्क को आईडी उपलब्ध कराते हैं।
सख्त कार्रवाई की जरूरत
सूत्रों का दावा है कि यदि राजधानी पुलिस किराए के लैटों और होटलों की गहन जांच करे, तो बड़ी संख्या में सटोरिए गिर त में आ सकते हैं। लगातार फैलते इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए ठोस और सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
पॉश कॉलोनियों में सट्टे का नेटवर्क
समता कॉलोनी, कटोरातालाब, शंकरनगर, गुढिय़ारी,गोगांव, तेलघानी नाका, समेत राजधानी की कई पॉश कॉलोनियों में किराए के लैटों से सट्टे का कारोबार चल रहा है। सटोरिए महादेव ऑनलाइन एप के जरिए क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं, जिनका सीधा संपर्क इंटरनेशनल खाईवालों से बताया जा रहा है।
दुबई तक जुड़े हैं तार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सट्टेबाजों और खाईवालों के तार मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ दुबई तक जुड़े हैं। किसी भी विवाद या रकम फंसने की स्थिति में खाईवाल अपने गुर्गों के जरिए धमकी देने से भी नहीं चूकते।
मोबाइल-लैपटॉप से करोड़ों का लेनदेन
पकड़े गए सटोरियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप और महादेव एप के जरिए करोड़ों रुपये के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के सबूत मिले। सटोरिए इंस्टेंट बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं, जो 5 से 10 मिनट में खुल जाते हैं। वेरिफिकेशन से पहले ही इन खातों में लाखों का लेनदेन कर अकाउंट बंद कर दिया जाता है। इस तरह से सटोरिये ऑनलाइन खेल में माहिर होते हैं।
क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते 2 सटोरिए गिरफ्तार, 50 लाख की सट्टा पट्टी जप्त
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 50 लाख की सट्टा- पट्टी जप्त की गई है. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि असरफ नगर, तकियापारा दुर्ग स्थित एक मकान में भारत– साउथ अफ्रीका के बिच खेले जा रहे क्रिकेट मैच मेरा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है. सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा संयुक्त रूप से उक्त मकान में छापा मारा गया. मकान के अंदर एलईडी टीवी पर लाइव क्रिकेट मैच चल रहा था तथा मोबाइल फोन के माध्यम से हार-जीत पर रुपये दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था. पुलिस कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार भी हो गया. बाकी दो आरोपियों को पकड़ कर उनसे पूछताछ में उन्होंने बताया कि क्रिकेट मैच में हार–जीत पर रुपये का दांव लगाकर मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से हम सट्टा खिलवाते हैं. आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली थाने में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है. आरोपियों से लैपटॉप, एलईडी टीवी, चार मोबाइल, रजिस्टर में अंकों का लेखा– जोखा एवं एक डॉट पेन डीवीआर सहित कुल दो लाख 70 हजार 500 रुपये की सामग्री जप्त की गई है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम : सोहेल अहमद खान उर्फ मामू उम्र 35 वर्ष निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग एवं संतोष कुमार गोंड,उम्र 38 वर्ष , निवासी रुआबांधा कुदरापारा वार्ड नंबर चार भिलाई नगर दुर्ग, फरार आरोपी का नाम: शाहिल उर्फ सोनू उम्र 31 वर्ष,निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग.
जनता से रिश्ता की खबर सच निकली, रिसॉर्ट में सट्टा फंड का भंडाफोड़
धमतरी का मुख्य सटोरिया गिरफ्तार, 17 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा जिले में जुआ,अवैध शराब एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना रुद्री को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।
जिसकी सूचना पर तत्काल रूद्री पुलिस और सायबर की टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यूजर आईडी बनाकर West Indies cricket team एवं Zimbabwe national cricket team के मध्य चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन ऐप के जरिए रुपए-पैसों का हार-जीत का दांव लगवाते हुए सट्टा जुआ खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध थाना रुद्री में अपराध क्रमांक 05/26 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि कल ही थाना भखारा पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा प्रकरण में पांच जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 26,000/-रूपये नगद राशि जप्त की गई थी। धमतरी पुलिस द्वारा अवैध सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।
जप्त संपत्ति का विवरण
01 नग iPhone 17 Pro मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये)
01 नग Samsung Fold 7 मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये)
01 नग काले रंग की XUV700 वाहन क्रमांक CG04 QM 4440 (कीमत लगभग 15,00,000/-रूपये)
कुल जुमला जप्ती: 17,00,000/-रूपये
आरोपी का नाम
भविष्य गंगवानी, पिता दीपक गंगवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी होटल नानक शाह, सिहावा रोड जालमपुर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)





