छत्तीसगढ़

रायपुर में iPhone की लूट, ट्यूशन से लौट रही छात्रा से बाइक सवार ने झपट्टा

Nil dhankar
13 Nov 2025 3:50 PM IST
रायपुर में iPhone की लूट, ट्यूशन से लौट रही छात्रा से बाइक सवार ने झपट्टा
x

रायपुर। टैगोर नगर में ट्यूशन से लौट रही एक छात्रा से अज्ञात बदमाश ने आईफोन की लूट ली। वह घर लौट रही थी, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

वल्लभ नगर में रहने वाली मोह याकूब गनी ने बताया कि बेटी अलफिया गनी रोज की तरह 12 नवंबर को शाम करीब 6:35 से 6:45 बजे के बीच टैगोर नगर के पास ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पीछे से आया और हाथ में पकड़े आईफोन 13 को झपट्टा मारकर फरार हो गया।

वारदात के बाद उसने चीख पुकार मचाई। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। छात्रा हमलावर की बाइक का नंबर या उसका हुलिया तक नहीं देख पाई। मोबाइल की कीमत 30 हजार बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Next Story
null