छत्तीसगढ़

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 Jan 2026 8:25 PM IST
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर गिरफ्तार
x
छग
Durg. दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरोह उड़िसा और भिलाई के बीच सक्रिय था और दोनों राज्यों में चोरी की गई मोटरसाइकिलों को एक-दूसरे के क्षेत्र में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 दिसंबर 2025 को प्रार्थी अजय सिंह ने थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वह अपनी एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल से सब्जी खरीदने साप्ताहिक शनिचरी बाजार, रूआबांधा मार्केट गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल शासकीय अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी की थी, लेकिन लौटने पर वाहन वहां मौजूद नहीं था। अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 690/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बनवाली कोलथिया नामक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। बताया गया कि वह पूर्व में सेक्टर-10 भिलाई स्थित एक सीमेंट दुकान में कार्यरत था और वर्तमान में रिसाली क्षेत्र के मैत्री कुंज में नवनिर्मित मकानों में चौकीदारी का कार्य करता है।
सूचना के आधार पर भिलाई नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बनवाली कोलथिया को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी प्रदीप बाग उर्फ राजू एवं एक अन्य आरोपी दिलीप के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रदीप बाग उर्फ राजू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उड़िसा से मोटरसाइकिल चोरी कर भिलाई में बेचते थे और भिलाई से चोरी किए गए वाहनों को उड़िसा ले जाकर खपाते थे। चोरी के बाद वाहनों को पुलिस की नजर से बचाने के लिए सिविक सेंटर के पास झाड़ियों में तथा सेक्टर-06 स्थित एलआईसी कार्यालय के पास एक खंडहर में छिपाकर रखा जाता था।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इन बरामदगियों से थाना भिलाई नगर के एक, थाना नेवई के एक तथा उड़िसा के दो वाहन चोरी के मामलों सहित कुल चार प्रकरणों का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं और पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है। भिलाई नगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन चोरी और अंतर्राज्यीय अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Tagsभिलाई नगर पुलिसअंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोहबाइक चोरी मामलाउड़िसा–भिलाई वाहन चोरीमोटरसाइकिल जप्तदुर्ग क्राइम न्यूजबीएनएस धारा 303(2)शातिर वाहन चोरछत्तीसगढ़ पुलिस कार्रवाईBhilai Nagar PoliceInter-State Vehicle Theft GangBike Theft CaseOdisha-Bhilai Vehicle TheftMotorcycle SeizedDurg Crime NewsBNS Section 303(2)Vicious Vehicle ThiefChhattisgarh Police Actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story