छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छत्तीसगढ़ क्लब में किया गया योगाभ्यास

Nil dhankar
21 Jun 2025 5:07 PM IST
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छत्तीसगढ़ क्लब में किया गया योगाभ्यास
x

रायपुर। 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ क्लब रायपुर में क्लब के सदस्यों ने योगाभ्यास किया। योगाचार्य लीलाराम साहू ने योगाभ्यास कराया गया ।योगासन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रितु जैन ने योग दिवस पर शुभकामनाएँ दी और छत्तीसगढ़ क्लब में सन् 2015 से संचालित योगा क्लास के सदस्यों की सराहना करते हुए अन्य सदस्यों को भी योगाभ्यास का अधिक से अधिक लाभ लेने का अनुरोध किया ।

इस अवसर पर डां अनिल वर्मा, कल्पना शुक्ला , पूर्णिमा त्रिवेदी ,सुनंदा चौधरी , अंजना निगम और शैलेंद्र त्रिवेदी ने योगाभ्यास से हुए लाभ के अपने अनुभव से सदस्यों को अवगत कराया। गैस अथॉरिटी आफ इंडिया के अधिकारियों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के संयुक्त सचिव श्री आलोक तिवारी और क्लब के समस्त स्टाफ़ का योगदान सराहनीय रहा।



Next Story
null