
x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले में शराब तस्करी की बड़ी कार्रवाई में जशपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर कर्ण उर्फ बाबू शर्मा (38, निवासी ग्राम थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और मध्यप्रदेश से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के ट्रकों के ऑनलाइन भुगतान और अन्य रूट मैनेजमेंट में शामिल था। जशपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कर्ण शर्मा शराब तस्करी कर रहे ट्रकों के डीजल का ऑनलाइन भुगतान करता था। यह जानकारी पुलिस को तब मिली जब अगस्त में पकड़े गए ट्रक क्रमांक UP12-AT1845 के चालक चिमा राम के मोबाइल डेटा की जांच की गई। इसमें पाया गया कि ट्रक के रास्ते में डीजल की ऑनलाइन पेमेंट हरियाणा के ग्राम थानेसर निवासी आरोपी द्वारा की जा रही थी।
इस मामले में जशपुर पुलिस ने पूर्व में फरवरी में दुलदुला क्षेत्र से एक ट्रक (PB11-CP2003) और एक अन्य ट्रक (UP14DT7849) को पकड़कर 11,552 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की थी, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए थी। साथ ही, अगस्त में ट्रक क्रमांक UP12-AT1845 और अक्टूबर में RJ09-GE-0124 को पकड़कर 12,888 लीटर शराब जप्त की गई। इन कार्यवाहियों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि चार ट्रकों से कुल 2,734 कार्टून में 24,440 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की जा चुकी है। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(1) और 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
जशपुर पुलिस की जांच में यह पता चला कि सभी मामलों में तस्कर एक ही पैटर्न का उपयोग कर अवैध शराब बिहार तक पहुंचा रहे थे। ट्रक चालकों को रांची तक ले जाकर निर्धारित नकद राशि दी जाती थी, और ट्रक वहां छोड़कर वापस आ जाता था। इस पैटर्न से बड़े सेंडिकेट की संभावना सामने आई, जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी कर्ण शर्मा ने स्वीकार किया कि वह 2023 में सोनीपत हरियाणा में एक शराब दुकान में सेल्समैन था। वहीं, उसी दौरान उसका परिचय उस व्यक्ति से हुआ जिसने उसे शराब तस्करी में शामिल किया। 2024 में उसके ठेके बंद होने के बाद वह अपने गांव लौट आया और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से डीजल भुगतान करने लगा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि परिचित व्यक्ति द्वारा भेजा गया QR कोड व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर वह पेट्रोल पंपों में ऑनलाइन भुगतान करता था और कमीशन के रूप में रकम वापस प्राप्त करता था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक खेमराज ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक एसन पाल, आरक्षक अविनाश लकड़ा और सायबर सेल जशपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही शराब तस्करी से जुड़े अन्य सदस्य भी गिरफ्तार किए जाएंगे। मामले की पूरी जांच एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से की जा रही है। जशपुर पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी कर्ण शर्मा द्वारा किए गए अपराधों के सबूत पर्याप्त पाए गए और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस की जांच जारी है और बड़े सेंडिकेट के अन्य सदस्य भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। इस गिरफ्तारी के बाद जशपुर में शराब तस्करी की कड़ी चेतावनी जारी की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें।
Tagsजशपुर पुलिसशराब तस्करीकर्ण शर्माबाबू शर्माहरियाणाग्राम थानेसरअंग्रेजी शराबअवैध शराबट्रक तस्करीडीजल भुगतानऑनलाइन ट्रांजेक्शनPB11-CP2003UP14DT7849UP12-AT1845RJ09-GE-012424440 लीटर2734 कार्टूनआबकारी एक्ट 34(1)34(2)एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंहसिटी कोतवालीसायबर सेल जशपुरट्रक चालकोंसिंडिकेटगिरफ्तारन्यायिक रिमांडकार्रवाईजप्तJashpur Policeliquor smugglingKarna SharmaBabu SharmaHaryanavillage ThanesarEnglish liquorillegal liquortruck smugglingdiesel paymentonline transaction440 litres734 cartonsExcise Act 34(1)end to end investigationSenior Superintendent of Police Shashi Mohan SinghCity KotwaliCyber Cell Jashpurtruck driverssyndicatearrestedjudicial remandactionseized
Next Story





