छत्तीसगढ़

गाड़ियों से डीजल चोरी, अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

Nilmani Pal
25 Nov 2025 12:06 PM IST
गाड़ियों से डीजल चोरी, अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
x

बिकापुर। सरगुजा पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान चार आरोपियों को पचिरा टोल नाका के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो वाहन, सब्बल, गुलेल, 220 लीटर डीजल, जर्किन, डंडा और पुराने कंबल जब्त किया गया है।

दरअसल, ट्रक चालक अबोध कुमार सिंह ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, 10 नवंबर की रात अम्बिकापुर में खड़ी ट्रक से करीब 200 लीटर डीजल लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। इस दौरान आरोपियों ने चालक को गुलेल और चाकू से धमकाकर मारपीट की थी। शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज, गवाहों से पूछताछ और साइबर सेल की तकनीकी से निगरानी रखी जा रही थी।

बताया जा रहा है कि, आरोपी लखनपुर रोड, मनेन्द्रगढ़ और बिलासपुर रोड पर भी डीजल चोरी की घटनाओं में शामिल थे। वहीं आरोपी डीजल चोरी कर गैलन में डीजल भरकर स्कॉर्पियो और बलेनो वाहन से बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Next Story
null