छत्तीसगढ़
ट्रांसफार्मर-कॉपर वायर चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़
Shantanu Roy
8 Feb 2026 12:15 AM IST

x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले की शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रांसफार्मर और केबल वायर चोरी करने वाले एक शातिर अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में बिलासपुर क्षेत्र के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 17 लाख 30 हजार रुपये कीमत का चोरी का सामान जब्त किया गया है। हैरानी की बात यह है कि यह गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए बोलेरो वाहन को एंबुलेंस के रूप में इस्तेमाल करता था, ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बेहद चालाक तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य पहले गांवों में लगे पुराने या खराब ट्रांसफार्मर और केबल वायर की रेकी करते थे। वे मोबाइल फोन से ट्रांसफार्मर और केबल की तस्वीरें खींचकर अपने साथियों को भेजते थे। इसके बाद रात के समय पिकअप वाहन और “एंबुलेंस” लिखी बोलेरो से मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर और कॉपर वायर चोरी कर लेते थे।
एंबुलेंस लिखी गाड़ी होने के कारण ग्रामीणों या राहगीरों को किसी प्रकार का संदेह नहीं होता था। इस पूरे मामले की शुरुआत शिवरीनारायण थाना में कनिष्ठ यंत्री मनोज कुमार सोनी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से हुई। उन्होंने बताया कि ग्राम दुरपा में 13-14 जनवरी की रात ट्रांसफार्मर से लगभग 230 किलो कॉपर वायर चोरी हो गया था। इसके कुछ दिनों बाद 22 जनवरी को ग्राम लोहर्सी में लगे ट्रांसफार्मर से करीब 200 किलो कॉपर तार चोरी होने की एक और घटना सामने आई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रिस्दा गांव स्थित एक कबाड़ी दुकान में चोरी का कॉपर वायर खपाया जा रहा है। पुलिस टीम ने कबाड़ी दुकान में दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में चोरी का कॉपर तार बरामद किया गया। पूछताछ में कबाड़ी दुकान संचालक कुंदन वानी ने गिरोह के सदस्यों और उनके काम करने के तरीके का खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह अब तक बलौदा बाजार, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला व अकलतरा थाना क्षेत्रों में 10 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस अन्य जिलों में हुई चोरी की घटनाओं में भी उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। आरोपियों के कब्जे से ट्रांसफार्मर, कॉपर वायर, एल्युमिनियम तार, चार मोबाइल फोन, एक छोटा हाथी वाहन, बोलेरो एंबुलेंस और कटर मशीन जब्त की गई है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 17 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और आगे भी बड़ी खुलासे होने की संभावना है।
Tagsजांजगीर-चांपा समाचारशिवरीनारायण पुलिसट्रांसफार्मर चोरीकॉपर वायर चोरीअंतरजिला गिरोहएंबुलेंस से चोरी6 आरोपी गिरफ्तारछत्तीसगढ़ अपराधपुलिस कार्रवाईJanjgir-Champa NewsShivrinarayan Policetransformer theftcopper wire theftinter-district gangtheft from ambulance6 accused arrestedChhattisgarh crimepolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





