छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: बैरनबाजार में चाकूबाजी, हरा सोनू 12 घंटे में गिरफ्तार
Shantanu Roy
7 Feb 2026 6:19 PM IST

x
सहयोगियों पर भी गिरी गाज
Raipur. रायपुर। बैरनबाजार क्षेत्र में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरा सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल रजा सहित चार आरोपियों को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फव्वारा चौक के पास हुई, जहां सार्वजनिक स्थान पर बटन चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। जानकारी के अनुसार आरोपी हरा सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल रजा (34), निवासी राजातालाब रायपुर, ने आपसी छींटाकशी से क्षुब्ध होकर पीड़ित पर चाकू से हमला किया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति बन गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 35/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 118(1), 109(1), 249, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
घटना के बाद आरोपी शहर छोड़कर फरार हो गया था और अन्य राज्य भागने की तैयारी में था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी सचिन सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश सिंह सोरी एवं टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को धर दबोचा गया। विवेचना में सामने आया कि घटना के बाद आरोपी को भागने, छिपने और आश्रय देने में अन्य लोगों ने जानबूझकर मदद की। पुलिस ने मेमोरेंडम कथन और संकलित साक्ष्यों के आधार पर इन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया। सह-आरोपियों के विरुद्ध भी धारा 249 एवं 3(5) बीएनएस सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध के बाद संरक्षण देने वाले भी समान रूप से दोषी माने जाएंगे।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी और सहयोगियों द्वारा घटना के दौरान एवं फरारी में इस्तेमाल की गई कुल चार मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। मामले में विवेचना जारी है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजकर गहन पूछताछ की जा रही है। गवाहों को डराने-धमकाने या साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। डीसीपी सेंट्रल जोन ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में चाकूबाजी, हथियारों का प्रदर्शन और अपराधियों को संरक्षण देने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे सभी तत्वों के विरुद्ध कानून की पूरी ताकत से कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और आपराधिक इतिहास पाए जाने पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में पृथक कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी:
हरा सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल रजा (34), निवासी राजातालाब, रायपुर
मोहम्मद अदनान (22), निवासी बैजनाथ पारा, रायपुर
सागर नगरारे (39), निवासी चंदनडीह, रायपुर
उबैद रजा उर्फ इल्ला (19), निवासी बैजनाथ पारा, रायपुर
Tagsबैरन बाजार चाकूबाजीहरा सोनू गिरफ्ताररायपुर पुलिस कार्रवाईसिटी कोतवालीचाकू से हमलाजीरो टॉलरेंसडीसीपी सेंट्रल जोनहथियार जब्तीमोटरसाइकिल जप्तअपराधियों पर सख्तीBaron Bazaar stabbingHara Sonu arrestedRaipur Police actionCity Kotwaliknife attackzero toleranceDCP Central Zoneweapon seizuremotorcycle seizedstrict action against criminalsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





