छत्तीसगढ़

South East Central Railway के बिलासपुर स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान

Shantanu Roy
27 Feb 2026 12:11 AM IST
South East Central Railway के बिलासपुर स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए प्रेरित करने और बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से South East Central Railway के अंतर्गत बिलासपुर स्टेशन में 25 फरवरी को औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ की संयुक्त टीम ने भाग लिया। अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन के साथ-साथ बिलासपुर-चांपा रेलखंड के बीच संचालित कुल 17 ट्रेनों में सघन जांच की गई।

जांच के दौरान यात्रियों के टिकट, प्लेटफार्म टिकट और लगेज से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। इस व्यापक कार्रवाई में कुल 372 प्रकरण दर्ज किए गए और 2 लाख 19 हजार 830 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बिना टिकट यात्रा के 303 मामलों से 1 लाख 90 हजार 625 रुपये की वसूली की गई। वहीं अनियमित टिकट के 59 मामलों में 28 हजार 205 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त बिना बुक किए गए लगेज के 10 मामलों में 1 हजार रुपये की वसूली की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान यात्रियों में अनुशासन और नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नियमित रूप से चलाया जाता है।

चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश भी दिए। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी गई, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। इसके साथ ही यात्रियों से रेल संपत्ति को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट यात्रा न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे रेलवे को आर्थिक नुकसान भी होता है। इसलिए यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पहले वैध टिकट अवश्य खरीदें और स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफार्म टिकट लेना न भूलें। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इसी तरह के औचक अभियान जारी रहेंगे, ताकि बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके और रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके।
Tagsबिलासपुरसाउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवेटिकट चेकिंग अभियानबिना टिकट यात्राजुर्माना वसूलीबिलासपुर स्टेशनबिलासपुर-चांपा रेलखंड372 प्रकरण2.19 लाख रुपयेवरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधकएस. भारतीयनटीटीई जांचअनियमित टिकटबिना बुक लगेजफुटओवर ब्रिजरेलवे सुरक्षाप्लेटफार्म टिकटरेल संपत्ति संरक्षणऔचक निरीक्षणरेलवे नियमयात्री जागरूकता अभियानBilaspurSouth East Central Railwayticket checking driveticketless travelfine collectedBilaspur stationBilaspur-Champa section372 casesRs 2.19 lakhSenior Divisional Commercial ManagerS. BhartiyanTTE checkingirregular ticketsunbooked luggagefoot over bridgerailway securityplatform ticketrailway property protectionsurprise inspectionrailway rulespassenger awareness driveछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story