छत्तीसगढ़
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 138 मकानों की तलाशी
Shantanu Roy
24 May 2026 6:21 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के डीसीपी वेस्ट जोन के निर्देश पर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और आम जनता में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। यह कार्रवाई दिनांक 24/05/26 को डीसीपी वेस्ट जोन के मार्गदर्शन में की गई। अभियान के दौरान लगभग 80 पुलिस कर्मियों की टीम ने क्षेत्र में व्यापक चेकिंग की। पुलिस ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस और एएलआईजी क्वार्टरों में तड़के सुबह संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान चलाया।
इस अभियान का नेतृत्व एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर ने किया। उनके साथ थाना प्रभारी डी.डी. नगर, थाना पुरानी बस्ती और थाना आमानाका की संयुक्त पुलिस टीम मौजूद रही। पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संपन्न की गई। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 138 मकानों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान घर-घर जाकर किरायेदारों और मकान मालिकों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने किरायेदारों को आवश्यक दस्तावेज जमा करने और थाने में सूचना देने के निर्देश भी दिए।
चेकिंग के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जबकि 25 संदिग्ध मोटरसाइकिलों के नंबर नोट कर उनके सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस टीम ने मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने किरायेदारों का पूरा विवरण और किरायानामा अनिवार्य रूप से संबंधित थाने में जमा करें। अधिकारियों ने कहा कि यह प्रक्रिया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नियंत्रण रखने के लिए आवश्यक है।
अभियान के दौरान किरायेदारों को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में अपराधों पर रोक लगाई जा सके और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।
इस अभियान में थाना दीनदयाल नगर, पुरानी बस्ती और आमानाका के स्टाफ सहित करीब 80 पुलिस जवानों की टीम शामिल रही। पूरी कार्रवाई की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभियान से न केवल संदिग्ध तत्वों पर नियंत्रण होता है बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होती है।
Tagsरायपुरइंद्रप्रस्थ कॉलोनीपुलिस चेकिंगकिरायेदार सत्यापनडीसीपी वेस्ट जोनएसीपी पुरानी बस्तीसघन तलाशी अभियान138 मकान जांचसंदिग्ध वाहनरायपुर पुलिसकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़ न्यूजRaipurIndraprastha Colonypolice checkingtenant verificationDCP West ZoneACP Purani Bastiintensive search operation138 houses checkedsuspicious vehicleRaipur Policelaw and orderChhattisgarh News
Next Story





