छत्तीसगढ़
अंतर्राष्ट्रीय फाटक दिवस पर चलाया गया सघन जागरुकता अभियान
Shantanu Roy
7 Jun 2025 8:18 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर दिनांक 03.06.25 से 09.06.25 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत दिनांक 07.06.25 को संरक्षा अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों , सिविल डिफेंस वोलैंटियर एवं डी सी ए टीम के द्वारा विभिन्न समपार फाटकों जैसे जालसो फाटक (समपार फाटक-403) , तुलसी फाटक (समपार फाटक-399), निपनियां स्टेशन एवं फाटक (समपार फाटक-378), कुरूद फाटक (समपार फाटक-401), ओवेन गेट (समपार फाटक-375), भैंसबोड गेट (समपार फाटक-374), तारसर गेट (समपार फाटक-406), सिलियारी बाजार एवं गेट (समपार फाटक-405), मौहागांव गेट (समपार फाटक-404), गुंडरदेही स्टेशन एवं बाजार, बालोद स्टेशन, तिल्दा स्टेशन एवं पेट्रोल पंप, लाटाबोर स्टेशन, दल्लीराजहरा स्टेशन, बैकुंठ, मांढर, दगोरी स्टेशन एवं पेट्रोल पंप तथा चक्रभाटा स्टेशन में जाकर लोगों को पॉमप्लेट वितरण करके, स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर लोगों को फाटक बंद होने पर उसे पार न करने की काउंसलिंग की गई तथा समपार फाटक को सही तरीके से पार करने के लिए DCA टीम के द्वारा भाटापारा स्टेशन एवं तिल्दा स्टेशन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कुल लगभग 1230 लोगों की काउंसिलिंग की गई। इस अवसर पर रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान आज संरक्षा सलाहकारों तथा नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, संरक्षा विभाग व विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकों द्वारा पाम्पलेट बाँटकर, स्लोगन व माईक के माध्यम से राहगीरों को जागृत किया गया। साथ ही समपार फाटक पार करते समय गाडी को धीमा चलाने, सिग्नल हरा होने पर ही आगे बढने, फाटक बंद हो तो खुलने का इंतजार करने तथा फाटक पार करते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने का परामर्श दिया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





