छत्तीसगढ़

श्रीरामजी अग्रवाल को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
7 Jun 2025 7:27 PM IST
श्रीरामजी अग्रवाल को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की सामाजिक और बौद्धिक विरासत को अपने कर्म से समृद्ध करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी श्रीरामजी अग्रवाल के निधन की खबर ने प्रदेश में शोक की लहर दौड़ा दी है। समाजसेवा, नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को जीवन का आधार मानने वाले श्रीरामजी अग्रवाल के निधन से न केवल उनके परिजनों, बल्कि पूरे प्रदेश ने एक मार्गदर्शक स्वरूप व्यक्ति को खो दिया है। उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर ने बृजमोहन
अग्रवाल
निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

श्रद्धांजलि के साथ आत्मीय समर्थन
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने श्रीरामजी अग्रवाल के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ की आत्मा थे, जिन्होंने जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था। वे हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चिंता करते थे। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि शुक्ला जी जैसे व्यक्तित्व का जाना
व्यक्तिगत
ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्षति है। उनकी स्मृतियां, विचार और मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकाश स्तंभ की तरह रहेंगे। मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे श्रीरामजी अग्रवाल की सादगी, स्पष्टता और समाज के प्रति उनके समर्पण से बहुत प्रभावित रहे हैं।



Next Story
null