छत्तीसगढ़

खुफिया चीफ ने हेड कांस्टेबल के काले कारनामें को पकड़ा, सट्टेबाजी में था लिप्त

Nilmani Pal
31 Jan 2026 5:19 PM IST
खुफिया चीफ ने हेड कांस्टेबल के काले कारनामें को पकड़ा, सट्टेबाजी में था लिप्त
x

रायपुर। कांकेर जिले में प्रधान आरक्षक विजय कुमार पांडेय राजनांदगांव में सक्रिय थे। खुफिया चीफ़ अमित कुमार की नोटिस में इसकी गंभीर शिकायत आई। उन्होंने राजनांदगांव के अफसरों की जमकर क्लास लगाई। फिर कांकेर एसपी को भी झाड़ा, तुम्हारा सिपाही दूसरे जिले में गुल खिला रहा और तुम्हें पता नहीं। इसके बाद कांकेर एसपी निखिल राखेजा ने कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

पुलिस अधीक्षक, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा जारी आदेश में लिखा है, प्रधान आरक्षक विजय कुमार पाण्डेय, डीसीबी/डीसीआरबी शाखा, पुलिस कार्यालय कांकेर को बिना किसी सूचना के कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र कांकेर रहेगा तथा इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

जारी निलंबन आदेदश में एसपी ने लिखा है, निलंबित प्रधान आरक्षक विजय कुमार पाण्डेय, डीसीबी डीसीआरबी शाखा, पुलिस कार्यालय कांकेर के उपरोक्त कृत्य के संबंध में प्राथमिक जॉच कर प्रतिवेदन 07 दिवस भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।


Next Story
null