छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम में कोरोना जांच सेंटर खोलने के निर्देश

Admin2
12 May 2021 2:56 PM IST
छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम में कोरोना जांच सेंटर खोलने के निर्देश
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में अब सभी 14 नगर निगम में जांच सेंटर खोलने के निर्देश नगरीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव ने दिए हैं। सेंटरों में 24 घंटे कोरोना जांच होगा। जारी आदेश के अनुसार रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर में 10—10 नए जांच सेंटर बनेंगे। वहीं बाकी निगम क्षेत्रों में 5-5 सेंटर खोलने के निर्देश प्रमुख सचिव ने दिए हैं।

Next Story