छत्तीसगढ़
सभी विभागीय अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिवों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Shantanu Roy
18 Jun 2025 7:39 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने 18 जून को जिला पंचायत सभागार में नियद नेल्ला नार, प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित विभिन्न विभागीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से कहा कि राज्य शासन की मंशा है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा और त्वरित लाभ पहुंचे।
उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों को जल्द पुनर्वास लाभ प्रदान करने, ग्रामीणों के सशक्तिकरण हेतु कार्ययोजना तैयार करने, पीएम आवास की लंबित किस्तों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने, बैंकिंग ढांचे के विस्तार और डिजिटल ग्राम पंचायत की दिशा में ठोस पहल करने को कहा। बैठक में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जानकारी दी कि नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत जिले में 15 कैंप लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से 56 गांवों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, मोबाइल नेटवर्क, बिजली और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि बची हुई आवासीय इकाइयों का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।
उन्होंने हितग्राहियों की पहचान, दस्तावेज सत्यापन और किस्त वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर बल दिया। जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवासों की गुणवत्ता और समयसीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा और पीएम आवास योजना के संचालक तारन प्रकाश सिन्हा ने मानसून पूर्व आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति और पूर्ण आवास निर्माण की औसत अवधि कम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए, ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और रफ्तार में सुधार हो सके, साथ ही उनके लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो। ग्राम पंचायत सचिवों से सीधे संवाद करते हुए बारिक ने निरंतर ग्राम भ्रमण, विकास कार्यों की निगरानी और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए।
उन्होंने नारायणपुर प्रशासन की पहुंचविहीन एवं दूरस्थ क्षेत्रों में योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पहुंचाने की प्रशंसा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो ने पीएम और मुख्यमंत्री आवास योजना की स्थिति, पूर्ण-अपूर्ण आवासों, निर्माणाधीन कार्यों और अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पंचायत भवनों की जीआईएस टैगिंग, ग्राम पंचायत ईयर बुक, डिजिटल ग्राम पंचायत, मनरेगा और पशुपालन योजनाएं भी समीक्षा के दायरे में रहीं। प्रमुख सचिव ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, बीज वितरण और अन्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संचालक पंचायत प्रियंका ऋषि महोबिया, मिशन संचालक एसआरएलएम व स्वच्छ भारत मिशन जयश्री जैन, संयुक्त सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अशोक चैबे, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीएफओ ससिगानंदन के., अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





