छत्तीसगढ़
शोक कार्यक्रम में गया था परिवार, चोरों ने किया घर साफ, महिला सहित नाबालिग गिरफ्तार
Shantanu Roy
18 Jun 2025 6:45 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के उरकुरा क्षेत्र में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए एक परिवार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और सामान पार कर दिए। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। मामला दिनांक 28 मई 2025 का है, जब अटल नगर उरकुरा निवासी शिव कुमार यदु अपने भाई राजकुमार यदु के शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार सहित घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। 30 मई को जब वे वापस लौटे, तो घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला और आलमारी से सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेत करीब 40 हजार रुपए की संपत्ति गायब थी।
शिकायत पर उरकुरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 572/25, धारा 331(4), 305, 317(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने दो साथियों- सौरभ और पुष्पेन्द्र के साथ मिलकर चोरी की बात कबूल की। आरोपियों ने उरकुरा, बिरगांव, सरोरा और दुर्गा नगर क्षेत्रों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। उन्होंने चोरी किए गए जेवरात खुशबू साहू नामक महिला को बेचने की बात कही।
पुलिस ने महिला आरोपी को रावाभांठा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने व चांदी के जेवरात-सोने जैसे हार, फुल्ली, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछिया, करधन, कड़ा आदि बरामद किए हैं। इसके अलावा संघर्षरत बालक से 2 लैपटॉप, 2 मोटरसाइकिल और 1 एलईडी टीवी जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। सभी जब्त वस्तुओं के वास्तविक मालिकों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बालक को बाल न्यायालय माना में पेश किया, वहीं महिला आरोपी को रायपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में सौरभ और पुष्पेन्द्र की तलाश जारी है। रायपुर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
Tagsचोरीशोक कार्यक्रमगिरफ्तारीनाबालिग आरोपीमहिला आरोपीरायपुर पुलिसजेवरात बरामदमोटरसाइकिल चोरीलैपटॉप चोरीफरार आरोपीTheftmourning eventarrestminor accusedfemale accusedRaipur Policejewelry recoverymotorcycle theftlaptop theftabsconding accusedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





