छत्तीसगढ़

सरोना डंपिंग यार्ड से कचरा तेज गति के साथ उठवाने के निर्देश

Nilmani Pal
6 Dec 2025 3:35 PM IST
सरोना डंपिंग यार्ड से कचरा तेज गति के साथ उठवाने के निर्देश
x

रायपुर। आज प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव बसव राजू एस ने रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण सूडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुष्यंत रायस्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के अतिरिक्त संचालक पुलक भट्टाचार्य, मुख्य अभियंता राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता सुनील सिंह, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, पी. राजेश नायडू, इमरान खान, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, अंशुल शर्मा जूनियर,आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता योगेश कडु और छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण सूडा, नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय, रायपुर नगर पालिक निगम के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सरोना डंपिंग यार्ड, चन्दनडीह एसटीपी और गजराजबांधा तालाब बोरियाखुर्द का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और स्थल समीक्षा कर आवश्यक निर्देश अधिकारियो को दिए.

नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव ने सरोना डंपिंग यार्ड में प्रगतिरत कचरे का रेमीडीयेशन कार्य को तत्काल गतिमान करते हुए तेजी से कचरा उठवाना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया. नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव ने 75 एमएलडी क्षमता वाले चंदनडीह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी का निरीक्षण कर उसका संचालन और अधिक बेहतर तरीके से करवाने के निर्देश दिए हैँ.

बोरियाखुर्द में गजराजबाँधा तालाब के निरीक्षण के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव ने अधिकारियों को तालाब को सुन्दर तरीके से विकसित कर उसका समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से संरक्षण और संवर्धन करवाने के निर्देश दिए.

Next Story
null