छत्तीसगढ़
विभागीय योजनाओं से मत्स्य कृषकों को लाभान्वित करने अधिकारियों को दिए निर्देश
Shantanu Roy
28 May 2025 8:59 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के मछुवारा वर्ग व सहकारी समितियों एवं मत्स्य पालकों के महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने मछुआरों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। बोर्ड के अध्यक्ष मटियारा ने बैठक में मछली पालन विभाग अंतर्गत प्रधानमंंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थित मत्स्य कृषकों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर मत्स्य उत्पादन में वृद्धि कर आय दुगुनी करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सभी मत्स्य कृषकों सहित अन्य नागरिक तक पहुंचाने कहा। उन्होंने मत्स्य कृषकों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कहा। उन्होंने जिले के सभी मछुआ सहकारी समितियों की मांगे और समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
बैठक में सहायक संचालक मछली पालन एम.के.पाटले ने विभाग के गतिविधियों से बोर्ड के अध्यक्ष मटियारा को अवगत कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना व सहकार से समृद्धि योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत प्रस्तावित कार्ययोजना, किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को किस प्रकार से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने जिले में मत्स्य बीज प्रक्षेत्र चांदमारी के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों सर्कुलर हैचरी, प्रजनक पोखर संवर्धन पोखर, पैकिंग शेड, भंडार कक्ष की जानकारी दी। इसके अलावा सहकारी समिति से आए हुए सदस्यों से बोर्ड के अध्यक्ष मटियारा ने बातचीत कर उनके द्वारा मत्स्य उत्पादन में दिए योगदान के संबंध में व उन्हें मिलने वाले लाभ व किसी भी प्रकार की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।
बोर्ड के अध्यक्ष मटियारा बैठक में उपस्थित सभी समूहों को समिति बनाने के लिए कहा ताकि योजनाओं का लाभ बेहतर रूप में मिले। उन्होंने मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत लाभ प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने मछुआरों को आने वाली समस्याओं को लेकर भी शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में सुरेश ढीमर, राम चरण कोर्राम, विजय धु्रव, केवर्त, अजय कुमार, धनी जंघेल सहायक मत्स्य अधिकारी, कृष्णा जायसवाल सहायक मत्स्य अधिकारी एवं प्रशांत कुमार उरांव मत्स्य निरीक्षक सहित जिले के मछुआ समिति, मछुआ समूहों के सदस्य के साथ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बोर्ड के अध्यक्ष मटियारा मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया। इनमें मत्स्य पालक छत्रपाल राठिया एवं तोपराम पटेल को आईस बॉक्स प्रदान किया गया। इसी तरह महेश राम भगत व करम सिंह बर्मन को जाल वितरण, बंजारी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित ग्राम कया को मछली पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टा आदेश वितरण किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





