छत्तीसगढ़
जोन कार्यालय के क्षेत्र में प्रतिदिन 100 डिमांड बिल वितरित करने के दिए निर्देश
Shantanu Roy
25 Aug 2025 11:13 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर राजस्व वसूली कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक नगर निगम अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल द्वारा उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा की उपस्थिति में लेकर आवश्यक निर्देश दिये गए। समीक्षा बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त राजस्व ने दिये गये साप्ताहिक लक्ष्य को प्राप्त करने, संपत्तिकर में नियमानुसार छुट की सूचना समस्त संपत्ति करदाताओं को सार्वजनिक मुनादी एवं अन्य माध्यम से प्रदान करने, जिस क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है, उस सर्वेक्षित क्षेत्र में डिमांड बिल वितरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
नगर निगम अपर आयुक्त राजस्व ने रायपुर नगर पालिक निगम के बड़े बकायादारों के विरूद्ध वसूली एवं कुर्की की कार्यवाही शीध्र आरंभ करने और कार्यवाही उपरांत साप्ताहिक रिपोर्ट देने, प्रतिदिन अपने जोन क्षेत्र के अन्तर्गत लगभग 100 डिमांड बिल वितरण किया जाना सुनिश्चित करने और दिनांक 31 अक्टूबर 2025 तक समस्त वार्डों में डिमांड बिल का 100 प्रतिशत वितरण का कार्य सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैँ, ताकि संपत्तिकर प्राप्त नहीं होने की दशा में नोटिस एवं अन्य कार्यवाही की जा सके।
अपर आयुक्त राजस्व यू. एस. अग्रवाल ने उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा की उपस्थिति में समीक्षा बैठक में सभी जोन कार्यालय में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित कर संबंधित सोसाइटीज को उनके संपत्तिकर जमा करने से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना सुनिश्चित करने, स्वच्छता दीदी, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं एवं जोन के अन्य कर्मचारियों को भी डिमांड बिल वितरण में लगाये जाने के निर्देश दिए गए है। अपर आयुक्त राजस्व यू. एस. अग्रवाल ने नगर निगम राजस्व विभाग की जोनों की टीम को नगर निगम रायपुर की आई.टी. टीम के साथ समन्वय स्थापित कर राजस्व डिमांड बिल वितरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





