छत्तीसगढ़

गरीब बादशाह नाम का Instagram यूजर गिरफ्तार

Nilmani Pal
19 July 2024 12:40 PM IST
गरीब बादशाह नाम का Instagram यूजर गिरफ्तार
x
छग

कोरबा korba news। जिले के उरगा थाना अंतर्गत Village Tilkeja ग्राम तिलकेजा निवासी किशनलाल साव ने करतला थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा निवासी हजरत अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। किशनलाल ने आरोप लगाया कि हजरत अली ने 18 मई 2024 को इंस्टाग्राम पर आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिससे धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका के साथ-साथ हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची।

chhattisgarh news किशनलाल की शिकायत पर पुलिस ने हजरत अली के खिलाफ उरगा थाना में धारा 295 ए और 505 (1) (बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। सोशल मीडिया पर "गरीब बादशाह" नाम से इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाले हजरत अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। chhattisgarh


Next Story