
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में एक्सटेंशन रिफार्म्स आत्मा योजना के अंतर्गत आज भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, संजय कानन के पास, बागबाहरा रोड, महासमुंद में एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा रहे। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जिला पंचायत सदस्य जुगनू चंद्राकर, महेंद्र सिक्का सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
मेले में विभागीय प्रदर्शनी और उत्कृष्ट कृषकों का सम्मान
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा कृषकों को नवीन तकनीकी जानकारी एवं योजनाओं की जानकारी देने हेतु आकर्षक स्टॉल लगाए गए। सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जिले के उत्कृष्ट किसानों को कृषक आदान सहायता सामग्री प्रदान की गई। साथ ही आत्मा योजना अंतर्गत नवाचारों और कृषि में उपयोगी वैज्ञानिक विधियों की जानकारी भी साझा की गई।
किसान हमारे अन्नदाता हैं- सांसद रूपकुमारी चौधरी
सांसद रूपकुमारी चौधरी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों, आधुनिक कृषि उपकरणों और नवीन तकनीकों को अपनाना चाहिए, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को कृषि केकृषक मेला किसानों को तकनीकी मंच प्रदान करता है- विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर नई योजनाएँ लागू कर रही है। यह किसान मेला किसानों को जानकारी, नवाचार और तकनीकी सहयोग प्रदान करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि महासमुंद जिले के किसान मेहनती और नवाचारी हैं। यदि सभी किसान योजनाओं का अधिकतम लाभ लेकर आधुनिक तकनीक अपनाएं, तो महासमुंद जिले को कृषि नवाचार का केंद्र बनाया जा सकता है।
मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, पशु चिकित्सा, कृषि यंत्रीकरण, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं रेशम पालन विभाग के स्टॉलों पर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषक उपयोगी उत्पादों एवं तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप, संदीप घोष, राजू चंद्राकर, मुन्ना साहू, प्रकाश शर्मा, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा सभी विकासखंडों से आए बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





