छत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कल दिल्ली दौरे पर

Nilmani Pal
21 Jun 2025 8:56 AM IST
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कल दिल्ली दौरे पर
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आगामी 22 और 23 जून 2025 को दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वे भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित सुरक्षित ऊर्जा भविष्य हेतु राज्य नेतृत्व पर मंत्री स्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे। मंत्री देवांगन का यह दौरा राज्यों के बीच ऊर्जा नीति, निवेश अवसर और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री देवांगन 22 जून, रविवार को दोपहर 2.55 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए नई दिल्ली जाएंगे। मंत्री देवांगन 23 जून को भारत मण्डपम नई दिल्ली में भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित सुरक्षित ऊर्जा भविष्य हेतु राज्य नेतृत्व पर मंत्री स्तरीय गोलमेज सम्मेलन में शामिल होंगे। वे नई दिल्ली से संध्या 7.20 बजे नियमित विमान से प्रस्थान कर रात्रि 8.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Next Story
null