छत्तीसगढ़
आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम: CM साय
Shantanu Roy
27 Jan 2026 7:16 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच संपन्न ऐतिहासिक व्यापार समझौते को देश के आर्थिक भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में संपन्न हुई यह ‘Mother of All Deals’ यानी India–EU Trade Deal भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह युगांतरकारी समझौता भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में एक विश्वसनीय, सशक्त और प्रभावशाली केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। इससे न केवल भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि देश की अंतरराष्ट्रीय साख और व्यापारिक प्रभाव भी बढ़ेगा। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस और निर्णायक कदम बताया।
आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम!
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 27, 2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संपन्न हुई ‘Mother of All Deals’ यानी #IndiaEUTradeDeal भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में वैश्विक पटल पर नए शिखर तक पहुँचाएगी ।
यह युगांतरकारी डील भारत को… pic.twitter.com/L2XiERtGTk
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक डील से भारत के करोड़ों युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार, उद्योग, निवेश और तकनीकी सहयोग के नए द्वार खुलेंगे, जिससे युवाओं के सपनों को पंख मिलेंगे और स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग एवं निर्यात को नई गति मिलेगी। यह समझौता देश की आर्थिक आकांक्षाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ दीर्घकालीन विकास का मजबूत आधार तैयार करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर निर्णायक भूमिका निभा रहा है। India–EU Trade Deal भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और विश्व में भरोसेमंद साझेदार के रूप में उसकी पहचान को और मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समझौता आने वाले वर्षों में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में निर्णायक रूप से आगे ले जाएगा।
Tagsरायपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायIndia–EU Trade Dealनरेंद्र मोदीआर्थिक महाशक्तिवैश्विक सप्लाई चेनविकसित भारतऐतिहासिक समझौताRaipurChief Minister Vishnudev SaiNarendra Modieconomic superpowerglobal supply chaindeveloped Indiahistoric agreementछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





