CM साय ने गौमाता पर बनी फिल्म गौदान का ट्रेलर किया रिलीज

छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री का ऐलान
रायपुर। सीएम साय ने आज गौमाता पर बनी फिल्म गौदान का ट्रेलर रिलीज किया. ‘गोदान’ को कामधेनु गौ शाला समिति, मथुरा के खास सहयोग से तैयार किया गया है. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘साइंस पर आधारित है.
निर्देशक का मानना है कि गौ संरक्षण क्यों जरूरी है, इसे वैज्ञानिक नजरिये से दिखाया गया है, ताकि हर वर्ग और आज की तार्किक पीढ़ी इसे आसानी से समझ सके. सीएम साय ने अपील करते हुए कहा कि अगर गौ हत्या जैसे अपराधों में शामिल लोग एक बार इस फिल्म को देख लें, तो उनका दिल परिवर्तन होना पक्का है और वे खुद इस मार्ग को त्याग देंगे.
‘सनातन की आत्मा गौमाता में बसती है. आज के समय में जब हम अपनी जड़ों से दूर हो रहे हैं, यह फिल्म गुम हो रही गौमाता को बचाने और उनकी अहमियत को समझाने की एक कोशिश है. यह फिल्म केवल किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि देश के युवाओं को अपनी संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने का एक मजबूत जरिया है.





