छत्तीसगढ़
भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची
Shantanu Roy
31 Oct 2025 12:03 AM IST

x
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जब हर गेंद पर उम्मीदें डगमगा रही थीं, तब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अदम्य साहस, संयम और जुनून से पूरे खेल का रुख ही बदल दिया। महिला क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वह कर दिखाया जिसकी प्रतीक्षा पूरे देश को थी। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए, बल्कि देश की हर बेटी के आत्मविश्वास, संघर्ष और प्रतिबद्धता के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इन खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि असली खिलाड़ी वही होता है।
हमारी बेटियों ने फिर रचा इतिहास!
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 30, 2025
जब हर गेंद पर उम्मीदें डगमगाने लगीं, तब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साहस, संयम और जुनून से खेल का रुख ही बदल दिया।
महिला क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर, अपने जज़्बे और एकजुटता से यह साबित कर दिया कि असली… pic.twitter.com/aCdGWz8bVh
जो मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानता और अपने जज़्बे से इतिहास लिख देता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम इंडिया को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देश के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है। हमारी बेटियों ने साहस और अनुशासन से विश्व पटल पर भारत का परचम फहराया है। फाइनल मुकाबले में हम सबकी शुभकामनाएँ उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की बेटियाँ विश्वकप के फाइनल में पहुँचकर पूरे राष्ट्र का सिर गर्व से ऊँचा कर चुकी हैं। यह केवल खेल नहीं, बल्कि ‘नए भारत की नारी शक्ति’ का उज्जवल प्रतीक है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





