छत्तीसगढ़
चाकू की नोंक पर महिला से किया अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
Nil dhankar
23 Dec 2022 9:45 AM IST

x
छत्तीसगढ़
दुर्ग: मोहन नगर पुलिस ने गुरुवार को महिला से चाकू की नोंक पर अश्लील हरकत करने वाले दारा डोंगरे को गिरफ्तार किया। पद्मनाभपुर के रहने वाले दारा के खिलाफ महिला की शिकायत पर धारा 354, 506 और 294 के तहत केस दर्ज किया गया है। टीआई विपिन रंगारी के मुताबिक 35 वर्षीय महिला मार्केट में सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान आरोपी चाकू लेकर महिला के पास आ गया। चाकू दिखाकर महिला से अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने बदमाश को जमकर पीटा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Next Story





