छत्तीसगढ़

आधी रात चोरी की वारदात, महिला के गले से सोता निकालकर ले गए चोर

Shantanu Roy
16 Aug 2025 8:45 PM IST
आधी रात चोरी की वारदात, महिला के गले से सोता निकालकर ले गए चोर
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पडरिया में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। आधी रात को घर में घुसे अज्ञात चोरों ने सोते समय महिला के गले से सोने का हार निकाल लिया। यही नहीं, घर की आलमारी तोड़कर नगदी रकम और मोबाइल भी चोरी कर ले गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम पडरिया निवासी पूनम बाई पटेल पति रोहित कुमार पटेल उम्र 35 वर्ष ने बताया कि वह खेती
किसानी
और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती हैं। 14 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे खाना खाकर वे और उनके पति अपने नए कमरे में सोने चले गए थे। कमरे का दरवाजा अभी नहीं लगा था। घर के दूसरे हिस्से में उनका देवर होरिल पटेल अपनी पत्नी पार्वती पटेल के साथ सोया हुआ था। छोटी बहू सीमा पटेल भी अपने कमरे में थी, जबकि उनका बेटा विमल कुमार मजदूरी करने अकलतरा गया हुआ था। रात करीब 1.00 बजे सोते समय अचानक पूनम बाई को गले से सोने का माला निकालने की हरकत का आभास हुआ।

घबराकर जब वे उठीं, तो पाया कि उनके गले में पहना सोने का हार (पत्ती वाला) गायब है। शोर मचाने पर पति रोहित कुमार भी उठ गए। दोनों ने घर का सामान चेक किया तो पाया कि आलमारी का दराज टूटा हुआ है और उसमें रखे 5000 रुपए नगद भी गायब हैं। इसके अलावा चोरों ने बिस्तर के पास रखा हुआ मोबाइल फोन (Vivo Y19e, 4GB RAM, 64GB स्टोरेज) भी चोरी कर लिया। कुल मिलाकर चोर करीब 23 हजार रुपए का माल ले उड़े। घटना के बाद पति-पत्नी ने तत्काल बाहर निकलकर आसपास देखा, लेकिन कोई नजर नहीं आया। इसके बाद जब वे देवर और बहू के कमरे के पास पहुंचे तो पाया कि बाहर से दरवाजे की कुंडी चोरों ने बंद कर दी थी। दरवाजा खोलकर जब उन्हें जगाया गया और घटना की जानकारी दी गई, तो सभी ने मिलकर
आसपास
तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि इस वारदात को अज्ञात चोरों ने बड़ी ही चालाकी से अंजाम दिया है। महिला के गले से सोने का हार निकाल लेना यह साबित करता है कि चोर घर और परिवार की गतिविधियों पर पहले से नजर रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के गांवों में मुखबिर तैनात करने के साथ ही संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Tagsजांजगीर-चांपा चोरीसोने का हार चोरीघर में चोरीआधी रात वारदातपुलिस जांचग्रामीण इलाका अपराधनगदी चोरीमोबाइल चोरीJanjgir-Champa theftgold necklace thefthouse theftmidnight incidentpolice investigationrural area crimecash theftmobile theftछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story