छत्तीसगढ़
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में “न्यू लर्निंग एबोड” प्री-प्राइमरी विंग का उद्घाटन
Shantanu Roy
4 July 2025 10:13 PM IST

x
छग
Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के गोदरीपारा में डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल चिरमिरी द्वारा संचालित "न्यू लर्निंग एबोड" प्री-प्राइमरी विंग का आज शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में नन्हे बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा ही बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की नींव होती है और यह नई संस्था निश्चित रूप से उन्हें संस्कार, शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।
आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के गोदरीपारा में "न्यू लर्निंग एबोड" प्री-प्राइमरी विंग, डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल चिरिमिरी का उद्घाटन कर नन्हे बच्चों का स्वागत किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
— ShyamBihari Jaiswal (@ShyamBihariBjp) July 4, 2025
प्रारंभिक शिक्षा ही बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की नींव होती है और… pic.twitter.com/SJ2QnO0EuC
इस शुभ अवसर पर मनेंद्रगढ़ के महापौर राम नरेश राय, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, स्कूल के शिक्षकगण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के लिए एक प्रेरक कदम है।
Tagsडीएवी स्कूल चिरमिरीन्यू लर्निंग एबोडप्री-प्राइमरी विंग उद्घाटनमनेंद्रगढ़ स्कूल कार्यक्रमप्रारंभिक शिक्षाDAV School ChirmiriNew Learning AbodePre-Primary InaugurationEarly Childhood EducationManendragarh Education Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





