छत्तीसगढ़

कलेक्टर की उपस्थिति में 25 फ़रवरी को ग्राम सांकरा में होगा रात्रिकालीन जनचौपाल

Shantanu Roy
24 Feb 2026 8:05 PM IST
कलेक्टर की उपस्थिति में 25 फ़रवरी को ग्राम सांकरा में होगा रात्रिकालीन जनचौपाल
x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। “प्रशासन गांव की ओर” थीम के तहत जिला प्रशासन द्वारा बुधवार, 25 फरवरी को सरिया तहसील के ग्राम सांकरा में रात्रिकालीन जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। जनचौपाल में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे स्वयं उपस्थित रहकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। इस पहल का उद्देश्य गांव स्तर पर समस्याओं की त्वरित सुनवाई, समाधान की दिशा में ठोस कार्यवाही तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। जनचौपाल में पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,
आबकारी
, विद्युत, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, लोक निर्माण, कृषि, सहकारिता, खाद्य, समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी प्रमुख विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रशासनिक टीम द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी, पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया तथा सेवा-सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं, मांग, शिकायतें और सुझाव प्राथमिकता के आधार पर सुने जाएंगे। किसानों से जुड़ी मुद्दों- जैसे सिंचाई, खाद-बीज, समर्थन मूल्य, फसल बीमा और ऋण सुविधा पर विशेष फोकस रहेगा। इसके साथ ही गांव में बुनियादी सुविधाओं, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी। रात्रिकालीन जनचौपाल की खासियत यह है कि इसमें स्थानीय स्तर पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी, मितानिन, शिक्षक, पंचायत सचिव और अन्य सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर इन कर्मियों से उनके कार्यों, चुनौतियों और उपलब्धियों की जानकारी लेकर सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करेंगे।

इससे जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाने में मदद मिलेगी। जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की जनचौपालें प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करती हैं। सीधे संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है। ग्रामीणों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश और समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनचौपाल के माध्यम से शासन की जनहितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही लाभान्वित हो सकें। प्रशासन ने ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर अधिक संख्या में उपस्थित हों, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके और गांव की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा सकें।
Tagsसारंगढ़-बिलाईगढ़रात्रिकालीन जनचौपालप्रशासन गांव की ओरग्राम सांकरासरिया तहसीलडॉ. संजय कन्नौजेकलेक्टरग्रामीण संवादजिला प्रशासनविभागीय अधिकारीपंचायतलोक स्वास्थ्य यांत्रिकीविद्युत विभागस्कूल शिक्षाआदिम जाति विकासअनुसूचित जाति विकासलोक निर्माण विभागकृषि विभागसहकारिताखाद्य विभागसमाज कल्याणस्वास्थ्य विभागकिसानों की समस्याशिकायतसुझावशासन योजनाएंआंगनबाड़ीमितानिनप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रपंचायत सचिवविकास समीक्षाSarangarh-Bilaigarhnight time public meetingadministration towards the villagevillage SankaraSariya tehsilDr. Sanjay KannaujeCollectorrural dialoguedistrict administrationdepartmental officerPanchayatPublic Health EngineeringElectricity DepartmentSchool EducationPrimitive Tribe DevelopmentScheduled Caste DevelopmentPublic Works DepartmentAgriculture DepartmentCooperationFood DepartmentSocial WelfareHealth Departmentfarmers' problemscomplaintssuggestionsgovernment schemesAnganwadiMitaninPrimary Health CenterPanchayat Secretarydevelopment reviewछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story