छत्तीसगढ़

रायपुर में बेटे ने की बाप की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
19 Oct 2025 7:23 PM IST
रायपुर में बेटे ने की बाप की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के मजदूर नगर सरोरा इलाके में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तकरार और चरित्र शंका जैसी बातें प्रमुख कारण रहीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। मृतक की पहचान देव प्रसाद सेन (45 वर्ष) पिता नाथूराम सेन के रूप में हुई है। वहीं आरोपी का नाम दिनेश कुमार सेन है, जो मृतक का सगा पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड (ज्यूडिशियल रिमांड) पर भेजा जा रहा है। पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी दिनेश ने कुछ समय पहले दूसरी जाति की एक युवती से प्रेम विवाह किया था।

शादी के बाद से ही परिवार में लगातार तनाव चल रहा था। घर खर्च के लिए पिता से पैसे मांगने पर आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार को भी इसी बात पर झगड़ा हुआ, जब पिता ने पैसे देने से मना कर दिया और बेटे को नौकरी करने की नसीहत दी। इससे नाराज होकर आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के मन में अपनी पत्नी और पिता को लेकर चरित्र संदेह भी था, जिसके चलते घर का माहौल और बिगड़ गया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसे गुस्सा इतना आया कि उसने खुद पर नियंत्रण खो दिया और पिता की हत्या कर दी।

घटना के समय घर में आरोपी की पत्नी भी मौजूद थी, जिसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। घटना की सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला घरेलू विवाद और मानसिक असंतुलन के कारण हुए अचानक हमले का प्रतीत होता है। प्रारंभिक जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tagsरायपुर हत्यासरोरा हत्या कांडबेटे ने पिता की हत्याघरेलू विवादचरित्र शंकारायपुर क्राइम न्यूजमजदूर नगर हत्याज्यूडिशियल रिमांडरायपुर पुलिसपारिवारिक तनावRaipur murderSarora murder caseson kills fatherdomestic disputecharacter doubtRaipur crime newsMazdoor Nagar murderjudicial remandRaipur policefamily tensionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story