छत्तीसगढ़

रायपुर में छठ पूजा के व्रतियों ने ढलते सूर्य को दिया अर्घ्य

Nilmani Pal
27 Oct 2025 5:46 PM IST
रायपुर में छठ पूजा के व्रतियों ने ढलते सूर्य को दिया अर्घ्य
x

रायपुर। छठ पूजा के तहत 36 घंटे के व्रतियों ने आज शाम खारून तट पर महादेव घाट समेत राजधानी के 80 तालाब घाटों में ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया।कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर उपवास तोड़ा जाएगा। इस मौके पर सभी घाट किनारे भोजपुरी गीत संगीत के साथ मेले जैसा माहौल समेटे हुए हैं।

यह पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। पहली चैती छठ विक्रम संवत के चैत्र महीने में होती है, जबकि दूसरी कार्तिक छठ विक्रम संवत के कार्तिक मास में बड़े पैमाने पर मनाई जाती है। यह दीपावली के छह दिन बाद और हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक के चंद्र मास के छठे दिन पड़ता है।

इस पर्व की विशेषता यह है कि इसमें केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी समान श्रद्धा के साथ भाग लेते हैं। व्रतधारी अपनी संतानों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए यह कठिन व्रत करते हैं।

छठ पूजा में छठी मैया की विशेष रूप से पूजा की जाती है, जिन्हें प्रकृति देवी के छठे स्वरूप के रूप में पूज्य माना जाता है। छठी मैया को भगवान सूर्य की बहन कहा जाता है और इस पर्व की मुख्य देवी के रूप में उनकी आराधना की जाती है।

Next Story
null