छत्तीसगढ़

रायपुर में सोना पॉलिश कराने के नाम पर 42 लाख की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, तेलीबांधा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Shantanu Roy
16 Sep 2021 3:54 PM GMT
रायपुर में सोना पॉलिश कराने के नाम पर 42 लाख की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, तेलीबांधा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में महिलाओं से सोने के गहने पोलिश करवाने के नाम पर ठगी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए तेलीबांधा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि आरोपी महिला पीड़िता से विश्वास घात कर उससे 453 ग्राम सोने के गहने को पालिस करवाने के नाम पर हड़प लिए और सोना वापस नहीं कर रही थी। पीड़िता को 22 लाख रूपये का चूना लगा चुकी थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि कुसुम पैंकरा उम्र 59 साल ने रिपोर्ट लिखाई थी कि आरोपिया से उसकी जान पहचान 8 वर्ष पूर्व से थी आरोपिया कई बार पीड़िता के घर आकर उन्हे जेवर बिकी किया करती थी।

इसी दरमियान दिनांक 2 सितंबर आरोपिया को पीड़िता ने विश्वास करके अपने सोने के जेवर जिनका कुल वजन 453 ग्राम था उसको साफ करवाने के उद्देश्य से आरोपिया को दिया था। मगर बार-बार आरोपिया से जेवर के विषय में पुछने पर उसने उन जेवरो को अपने ज्वेलरी के दुकान के शो केस में रखने की बात बतायी। कुछ दिनों में जेवर वापस कर देने का आस्वासन दिया। इसी बीच आरोपिया ने प्रार्थिया के दबाव डालने पर स्वयं का हस्ताक्षरित 20 लाख का चेक गहनो की ऐवज में प्रार्थिया को दिया।

प्रार्थिया चेक प्राप्त कर आश्वस्त हो गई थी जिसके बाद पुनः आरोपिया ने प्रार्थिया से दुकान खोलने हेतु और पैसे की मांग करते हुये महिला समुह के तीन सेल्फ चेक ले लिये जो कि 72 लाख 40 हजार रूपये का था और उन चेको से आरोपिया ने रकम निकाल लिये। इसके पश्चात पुनः आरोपिया ने प्रार्थिया से और पैसो की मांग की प्रार्थिय आरोपिया पर विश्वास करके उसे 9 लाख 60 हजार रूपये नगद दे दिया। 42 लाख रूपये देने का अभिस्वीकृति पत्र प्रार्थिया को दिया। किन्तु प्रार्थिया को अन्य माध्यमो से जानकारी हुई कि आरोपिया कई लोगो से पैसे उधार लेकर उन्हे वापस नहीं की है और फरार होने की फिराक में है जिसके बाद प्रार्थिया द्वारा उक्त संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गई। आरोपिया के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से दिनांक 6.09.202। के 47.00 बजे गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Next Story