छत्तीसगढ़
रायपुर में सुकमा से आई महिला के साथ उठाईगिरी, 5 लाख के जेवरात गायब
Shantanu Roy
26 Aug 2025 5:05 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी और उठाईगिरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां सुकमा से इलाज कराने और बेटी से मिलने आई एक महिला के साथ ई-रिक्शा में उठाईगिरी हो गई। अज्ञात महिलाएं उसका जेवरों से भरा डिब्बा लेकर फरार हो गईं। चोरी गए गहनों की कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता सुकमा जिले के शिक्षा विभाग में पदस्थ है। वह पचपेड़ी नाका से गोलबाजार आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ महिलाएं ई-रिक्शा में बैठीं।
मौका पाकर उन्होंने पीड़िता के पास रखे सोने के जेवरों से भरा डिब्बा चुरा लिया। डिब्बे में सोने की चेन, सोने का लॉकेट और दो सोने के टॉप्स रखे हुए थे।गोलबाजार पहुंचने पर जब महिला ने अपना सामान चेक किया तो उसे उठाईगिरी का पता चला। घबराई हुई पीड़िता तुरंत कोतवाली थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उठाईगिरी करने वाले गिरोह रायपुर में सक्रिय हैं और इन पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठित की गई है। वहीं इस घटना से आम नागरिकों में दहशत का माहौल है।
Tagsरायपुर उठाईगिरीसुकमा महिलाई-रिक्शा चोरीगोलबाजार घटनापचपेड़ी नाकाकोतवाली थाना रायपुर5 लाख के जेवरात चोरीरायपुर क्राइम न्यूज़अज्ञात महिलाएं फरारराजधानी रायपुर अपराधRaipur theftSukma womane-rickshaw theftGolbazar incidentPachpedi NakaKotwali police station Raipurjewelry worth 5 lakhs stolenRaipur crime newsunknown women abscondingcapital Raipur crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





