भारत

फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया इंजीनियर

jantaserishta.com
26 Aug 2025 11:23 AM IST
फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया इंजीनियर
x
इंस्पेक्टर घायल.
गुरुग्राम: गुरुग्राम से एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि यहां के डीएलएफ फेज-2 इलाके में इंजीनियर पुलिस बैरिकेड तोड़कर अपनी कार से ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर को टक्कर मार दी थी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार देर शाम की है और पुलिस ने आरोपी वाहन को जब्त कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को सोमवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
सब-इंस्पेक्टर लखपत राय द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह रविवार रात एमजी रोड पर बैरिकेड लगाकर अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे. जैसे ही पुलिसकर्मियों ने एक कार को आते देखा, उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया.
शिकायत में कहा गया है कि वाहन रोकने के बजाय, चालक ने एक्सीलेटर दबा दिया और बैरिकेड के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को भी टक्कर मार दी. कार की टक्कर लगते ही सब-इंस्पेक्टर सड़क पर गिर पड़े. आरोपी ने गिरे हुए बैरिकेड के ऊपर से कार चलाई और गोल्फ कोर्स रोड की ओर तेज़ी से भागने लगा. पुलिस कर्मियों ने कार का पीछा किया और उसे रोक लिया.
फिलहाल शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और हरियाणा के झज्जर जिले के दरियापुर गांव निवासी सोनू (41) को गिरफ्तार कर लिया गया है. गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह पचगांव स्थित एक निजी फर्म में सिविल इंजीनियर के रूप में काम करता है.
वह पचगांव से सिकंदरपुर की ओर जा रहा था. घटना के समय वह नशे की हालत में था. हमने मारुति स्विफ्ट डिजायर कार जब्त कर ली है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null