छत्तीसगढ़

CG BREAKING: ऑपरेशन अंकुश में गौ-तस्करी का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 Dec 2025 7:52 PM IST
CG BREAKING: ऑपरेशन अंकुश में गौ-तस्करी का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले की पुलिस ने एक बार फिर गौ-तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी अफसर राय को झारखंड के बेड़ो से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ऑपरेशन ‘अंकुश’ के तहत की गई, जिसके जरिए पुलिस लंबे समय से गौ-तस्करी नेटवर्क पर लगातार नकेल कस रही है। आरोपी पिछले करीब छह महीनों से कानून की पकड़ से बाहर था और अलग-अलग राज्यों में घूमते हुए अपनी लोकेशन बदलता रहा, लेकिन पुलिस की सटीक जानकारी और रणनीति के चलते आखिरकार वह दबोच लिया गया।

जानकारी के अनुसार, जून 2025 में अफसर राय स्कॉर्पियो वाहन से चार गौ-वंशों की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। कार्रवाई के दौरान उसकी गाड़ी अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद वह वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो और गौ-वंशों को जब्त कर लिया था, लेकिन आरोपी की तलाश तब से जारी थी। फरारी के बाद अफसर राय ने वाहन की नंबर प्लेट निकालकर पहचान छिपाने की कोशिश की थी ताकि मामले से अपना संबंध खत्म दिखा सके, लेकिन पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और आरटीओ रिकॉर्ड की मदद से गाड़ी व आरोपी का पूरा ट्रेल खंगाल लिया। पुलिस टीम को इनपुट मिला कि आरोपी झारखंड के बेड़ो क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद एक विशेष टीम गठित कर जशपुर से रवाना किया गया।

टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता लेते हुए छापामार कार्रवाई की और अफसर राय को घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन उसके सभी प्रयास नाकाम रहे। अफसर राय के खिलाफ गौ-तस्करी, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था और क्या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। जशपुर जिले में गौ-तस्करी लंबे समय से एक संवेदनशील मुद्दा रहा है, ऐसे में इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। जशपुर एसपी ने कहा कि जिले में अवैध गौ-तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह के मामलों में शामिल किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। ऑपरेशन ‘अंकुश’आगे भी जारी रहेगा।
Tagsजशपुर पुलिसऑपरेशन अंकुशगौ-तस्करीअफसर राय गिरफ्तारबेड़ो झारखंडस्कॉर्पियो तस्करीनंबर प्लेट हटाईआरटीओ ट्रेसफरार आरोपीजशपुर क्राइम न्यूज़Jashpur PoliceOperation AnkushCow smugglingAfsar Rai arrestedBeddo JharkhandScorpio smugglingnumber plate removedRTO traceabsconding accusedJashpur Crime Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story