छत्तीसगढ़
प्रभारी सचिव अवनीश शरण पहुंचे रामानुजगंज व विजयनगर, किसानों ने कहा- खरीदी प्रक्रिया सुचारू
Shantanu Roy
17 Nov 2025 7:48 PM IST

x
छग
Balrampur. बलरामपुर। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रभारी सचिव अवनीश कुमार शरण ने सोमवार को विकासखंड रामचन्द्रपुर के रामानुजगंज, विजयनगर और महावीरगंज धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी की पूरी प्रक्रिया का बारीकी से मूल्यांकन किया और केंद्रों में उपस्थित किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने प्रभारी सचिव को बताया कि इस वर्ष धान खरीदी की प्रक्रिया पहले से अधिक व्यवस्थित है। टोकन वितरण, तौल व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता और भंडारण जैसे सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। किसानों ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है और धान की समय पर खरीदी हो रही है, जिससे राहत महसूस हो रही है।
अवनीश शरण ने केंद्र प्रभारी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें, नमी मापने वाले यंत्र पूरी तरह कार्यशील रहें और तौल प्रक्रिया में बिल्कुल भी गड़बड़ी न हो। साथ ही किसानों को खरीदी से जुड़े सभी तथ्य और प्रक्रिया स्पष्ट रूप से समझाए जाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न हो।
प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि खरीदी केंद्रों में भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसानों के लिए बैठने, पानी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का समुचित इंतजाम हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर पात्र किसान का धान समय पर खरीदा जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी रजिस्टर, स्टॉक पंजी, परिवहन व्यवस्था तथा भुगतान प्रक्रिया की स्थिति की भी जांच की। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





